UP Rojgar Mela: प्रतापगढ़ में 13 अगस्त को रोजगार मेला, 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक करें आवेदन; वेतन 31000 तक
UP Rojgar Mela: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में युवाओं के लिए रोजगार पाने का मौका है। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से 13 अगस्त 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट पास अभ्यर्थी भाग लेकर विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
📢 प्रतापगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा रोजगार अवसर! 💼उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, प्रतापगढ़ द्वारा 13 अगस्त 2026 को रोजगार मेले का आयोजन पुनीत प्राइवेट आई.टी.आई., सलेम भदारी, लालगंज अझारा, प्रतापगढ़ में किया जा रहा है।देश की प्रमुख कंपनियों में… pic.twitter.com/wWaUOn38du
— Directorate Of Employment ,Uttar Pradesh (@directorate_emp) August 12, 2026
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की शर्तें
इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक पास उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता अलग हो सकती है। उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं।कितना मिलेगा वेतन?
भर्ती के बाद चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 10,000 रुपये से 31,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होगी।रोजगार मेले का स्थान
रोजगार मेले का आयोजन पुनेट प्राइवेट आईटीआई, सलेम भदारी, लालगंज अजहरा, प्रतापगढ़ में किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर यहां पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।चयन प्रक्रिया और दस्तावेज
इस रोजगार मेले में आवेदन से लेकर पूरी चयन प्रक्रिया तक कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। भर्ती के किसी भी चरण में अभ्यर्थियों को एप्लिकेशन फीस या किसी अन्य तरह का भुगतान नहीं करना है। उम्मीदवार रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद रिज्यूम, रजिस्ट्रेशन आवेदन पत्र, 10वीं, 12वीं, स्नातक की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र और श्रेणी प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज लेकर सीधे रोजगार मेले में पहुंचना होगा। मेले में अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की प्रक्रिया में शामिल होना होगा।
समस्या आने पर क्या करें?
रोजगार सम्मेलन, सेवा मित्र और अन्य आधिकारिक सेवाओं से जुड़ने के लिए अभ्यर्थी सेवा योजन की आधिकारिक लिंक पर जा सकते हैं। निःशुल्क पंजीकरण के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर आवेदन करें। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क किया जा सकता है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले रोजगार संगम पोर्टल पर जाएं।
- पोर्टल पर Job Seeker/रोजगार मेले से संबंधित विकल्प चुनें।
- मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण करें।
- अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- पंजीकरण पूरा होने के बाद रोजगार मेले में 13 अगस्त 2026 को निर्धारित स्थान पर पहुंचें।