RRC Vacancy 2026: स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा के तहत 12 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, अभी इस लिंक से भरें फॉर्म
RRC Central Railway Recruitment 2026: रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, सेंट्रल रेलवे की स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार 12 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से तुरंत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRC Central Railway Recruitment: रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC), सेंट्रल रेलवे आज स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा के तहत 12 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। इस भर्ती में लेवल-2 के 2 पद और लेवल-1 के 10 पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार rrccr.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 12 अगस्त 2026 आवेदन की अंतिम तिथि है, इसलिए उम्मीदवारों के पास फॉर्म भरने का आज आखिरी मौका है। इस भर्ती में सभी वर्गों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और कोई आरक्षण लागू नहीं होगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
- लेवल-2 पद: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है और कुल 50% अंक होने चाहिए। वहीं, SC/ST और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए 50% अंकों की शर्त लागू नहीं होगी। इसके अलावा, 10वीं पास के साथ अप्रेंटिसशिप पूरी करने वाले या NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
- लेवल-1 पद: उम्मीदवार का 10वीं पास, ITI पास या इसके समकक्ष योग्यता प्राप्त होना जरूरी है। NCVT द्वारा जारी राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र (NAC) रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं।
आवेदन शुल्क
| श्रेणी | आवेदन शुल्क | शुल्क वापसी का प्रावधान |
|---|---|---|
| सामान्य (UR) और अन्य उम्मीदवार | 500 | लिखित परीक्षा में शामिल होने पर 400 (बैंक शुल्क काटकर) वापस किए जाएंगे |
| SC, ST, पूर्व सैनिक, PwBD, महिला, अल्पसंख्यक और EBC उम्मीदवार | 250 | लिखित परीक्षा में शामिल होने पर पूरी फीस (बैंक शुल्क काटकर) वापस कर दी जाएगी |
क्या है आयु सीमा की शर्तें?
- लेवल-2 पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों का जन्म 1 जनवरी 1997 के बाद और 1 जनवरी 2009 से पहले होना चाहिए। वहीं ओबीसी उम्मीदवारों के लिए ऊपरी जन्मतिथि 1 जनवरी 1994 और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 1 जनवरी 1992 निर्धारित की गई है।
- लेवल-1 पदों के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष तय की गई है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों का जन्म 1 जनवरी 1994 के बाद और 1 जनवरी 2009 से पहले होना चाहिए। ओबीसी उम्मीदवारों के लिए ऊपरी जन्मतिथि 1 जनवरी 1991 और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 1 जनवरी 1989 निर्धारित की गई है। नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट का लाभ भी मिलेगा।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को स्काउट्स एंड गाइड्स प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट, 10वीं का जन्म तिथि प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), वर्दी में हाल की पासपोर्ट साइज फोटो और भर्ती अधिसूचना में मांगे गए अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले www.rrccr.com पर जाएं।
- होमपेज पर Scouts & Guides Quota Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- New Registration करके अपना खाता बनाएं।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और स्काउट्स एंड गाइड्स से संबंधित जानकारी भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- भरी गई सभी जानकारी को एक बार जांच लें।
- Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन जमा करें।