फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   UP Rojgar Mela 2026: Job Fair in Pratapgarh on August 13, Opportunities for 10th Pass to Graduates

UP Rojgar Mela: प्रतापगढ़ में 13 अगस्त को रोजगार मेला, 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक करें आवेदन; वेतन 31000 तक

Wed, 12 Aug 2026 03:33 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 12 Aug 2026 03:33 PM IST
सार

UP Rojgar Mela: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में युवाओं के लिए रोजगार पाने का मौका है। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से 13 अगस्त 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट पास अभ्यर्थी भाग लेकर विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
UP Rojgar Mela 2026: Job Fair in Pratapgarh on August 13, Opportunities for 10th Pass to Graduates
Uttar Pradesh Rojgar Mela 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

Pratapgarh Rojgar Mela 2026: जिले के युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा मौका है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला रोजगार कार्यालय, प्रतापगढ़ की ओर से 13 अगस्त 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य युवा रोजगार मेले में शामिल होकर नौकरी का अवसर पा सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की शर्तें

इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक पास उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता अलग हो सकती है। उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन?

भर्ती के बाद चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 10,000 रुपये से 31,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होगी।

रोजगार मेले का स्थान

रोजगार मेले का आयोजन पुनेट प्राइवेट आईटीआई, सलेम भदारी, लालगंज अजहरा, प्रतापगढ़ में किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर यहां पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

चयन प्रक्रिया और दस्तावेज

इस रोजगार मेले में आवेदन से लेकर पूरी चयन प्रक्रिया तक कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। भर्ती के किसी भी चरण में अभ्यर्थियों को एप्लिकेशन फीस या किसी अन्य तरह का भुगतान नहीं करना है। उम्मीदवार रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद रिज्यूम, रजिस्ट्रेशन आवेदन पत्र, 10वीं, 12वीं, स्नातक की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र और श्रेणी प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज लेकर सीधे रोजगार मेले में पहुंचना होगा। मेले में अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

समस्या आने पर क्या करें?

रोजगार सम्मेलन, सेवा मित्र और अन्य आधिकारिक सेवाओं से जुड़ने के लिए अभ्यर्थी सेवा योजन की आधिकारिक लिंक पर जा सकते हैं। निःशुल्क पंजीकरण के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर आवेदन करें। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले रोजगार संगम पोर्टल पर जाएं।
  • पोर्टल पर Job Seeker/रोजगार मेले से संबंधित विकल्प चुनें।
  • मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण करें।
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • पंजीकरण पूरा होने के बाद रोजगार मेले में 13 अगस्त 2026 को निर्धारित स्थान पर पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed