फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ISRO ICRB Vacancy 2026: Graduate Candidates Can Apply for 267 Posts, Know Eligibility Criteria

ISRO Vacancy 2026: ग्रेजुएट्स के लिए इसरो में नौकरी का मौका, स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट समेत कई पदो पर भर्ती

Wed, 12 Aug 2026 11:21 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 12 Aug 2026 11:21 AM IST
सार

ISRO Recruitment 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने असिस्टेंट, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क और स्टेनोग्राफर समेत कुल 267 पदों पर भर्ती निकाली है। पात्र उम्मीदवार 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
ISRO ICRB Vacancy 2026: Graduate Candidates Can Apply for 267 Posts, Know Eligibility Criteria
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, ISRO - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

ISRO Vacancy 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के केंद्रीय भर्ती बोर्ड (ICRB) ने सहायक, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA), अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 267 रिक्तियां भरी जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 27 जुलाई 2026 से 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन संभावित रूप से 21 सितंबर 2026 को किया जाएगा। 

विज्ञापन

क्या है आवेदन की शर्तें?

सहायक (Assistant) और अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 60% अंकों या 6.32 CGPA के साथ स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान होना जरूरी है।

विज्ञापन


जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA) और स्टेनोग्राफर पदों के लिए उम्मीदवार के पास 60% अंकों या 6.32 CGPA के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अंग्रेजी स्टेनोग्राफी में कम से कम 60 शब्द प्रति मिनट की गति और कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक है। इसके अलावा, वाणिज्यिक/सचिवीय अभ्यास में 60% अंकों के साथ डिप्लोमा रखने वाले और स्टेनो-टाइपिस्ट या स्टेनोग्राफर के रूप में एक वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

चरण असिस्टेंट / UDC (पद 1, 3, 5) JPA / स्टेनोग्राफर (पद 2, 4, 6)
लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) परीक्षा, 150 मिनट वस्तुनिष्ठ (Objective) परीक्षा, 150 मिनट
न्यूनतम अंक UR: 50%, आरक्षित वर्ग: 40% UR: 50%, आरक्षित वर्ग: 40%
कौशल परीक्षा कंप्यूटर साक्षरता परीक्षा कंप्यूटर साक्षरता परीक्षा + स्टेनोग्राफी परीक्षा
कौशल परीक्षा में उत्तीर्ण अंक UR: 60%, आरक्षित वर्ग: 50% कंप्यूटर टेस्ट: UR 60%, आरक्षित 50%; स्टेनोग्राफी में निर्धारित त्रुटि सीमा के भीतर प्रदर्शन
अंतिम चयन लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर

नोट करें जरूरी बातें

  • कौशल परीक्षा (Skill Test) के लिए उम्मीदवारों का चयन श्रेणीवार रिक्तियों के मुकाबले अधिकतम 1:5 के अनुपात में किया जाएगा।
  • प्रत्येक श्रेणी में कम से कम 10 उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  • यदि लिखित परीक्षा में दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो संबंधित अनुभाग में प्राप्त अंकों के आधार पर वरीयता दी जाएगी।
  • यदि इसके बाद भी टाई बनी रहती है, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
     

वेतन के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति असिस्टेंट, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA), अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) और स्टेनोग्राफर पदों पर की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम मूल वेतन 25,500 रुपये प्रति माह होगा। इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और परिवहन भत्ता (TA) भी सरकारी नियमों के अनुसार मिलेगा।

इसके साथ ही कर्मचारियों को नई पेंशन योजना (NPS), चिकित्सा सुविधाएं, रियायती कैंटीन, अवकाश यात्रा रियायत (LTC), समूह बीमा और आवास संबंधी सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed