फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Time Travel: 4413 से लौटकर आए शख्स का चौंकाने वाला दावा, बताया कैसी होगी आगे की दुनिया, जानकर कांप जाएगी रूह

Wed, 12 Aug 2026 06:20 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 12 Aug 2026 06:20 PM IST
सार

Time Travel: दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जो अक्सर समय यात्रा करने का दावा करते हैं। अब इस बीच एक शख्स ने दावा किया है  कि वो 4413 से लौटकर आया है। उसने हैरान करने वाला दावा किया है। 

विज्ञापन
Time traveler says he's from 4413 and says no humans only robots secret government machine
4413 से लौटकर आए शख्स का चौंकाने वाला दावा, बताया कैसी होगी आगे की दुनिया - फोटो : AI

Time Travel: दुनिया में काफी लंबे समय से टाइम ट्रैवल की चर्चा होती आ रही है। सोशल मीडिया पर कई लोग खुद को टाइम ट्रैवलर बताते हैं। कई लोग दाव करते हैं कि वो समय यात्रा करके आए हैं और डराने वाले दावा करते हैं। लेकन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या समय यात्रा संभव है? कई हॉलीवुड फिल्मों में भी समय यात्रा (Time Travel) को अनोखे अंदाज में दिखाया गया है। इन फिल्मों को देखकर लोग समय यात्रा पर यकीन करने लगते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि समय यात्रा सिर्फ एक कल्पना है, लेकिन समय-समय कुछ लोग टाइम ट्रैवलर होने का दावा करते हैं। 



इस बीच एक शख्स ने खुद को टाइम ट्रैवलर बताया है, जिसका नाम लुईस वॉकर है। उसने चौंकाने और हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। उसका दावा है साल 4413 में पहुंच गया था और इस साल से लौटकर आया है। उसका कहना है कि उसे 4413 में एक भी इंसान नहीं मिला। लुईस वॉकर ब्रिटेन के लीसेस्टर का रहने वाला है।
 

Time traveler says he's from 4413 and says no humans only robots secret government machine
4413 से लौटकर आए शख्स का चौंकाने वाला दावा, बताया कैसी होगी आगे की दुनिया - फोटो : Freepik

लुईस वॉकर ने कहा कि वह 1977 में ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय में काम करता था। उसके पिता ने उसे वहां पर नौकरी दिलाई थी। धीरे-धीरे वह खुफिया जानकारियों तक पहुंच गया। उसका दावा है कि एक दिन उसे एक कमरे में बुलाया गया। यहां पर वैज्ञानिकों ने बताया कि उन्होंने टाइम ट्रैवल टेक्नोलॉजी का विकास कर लिया है और वे उसे 600 साल आगे भेजना चाहते थे। इसके बदले उसे 2.5 लाख पाउंड की पेशकश की गई थी। बताया गया सिर्फ 50 फीसदी सफलता की संभावना है। वैज्ञानिकों ने कहा कि मिशन फेल होने पर वह अंतरिक्ष-समय में खो सकता है या आयामों के बीच फंस सकता है। उसे पैसे की जरूरत थी और वह इसके लिए सहमत हो गया। उसके आगे जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया। 
 

Time traveler says he's from 4413 and says no humans only robots secret government machine
4413 से लौटकर आए शख्स का चौंकाने वाला दावा, बताया कैसी होगी आगे की दुनिया - फोटो : Freepik

वॉकर ने दावा किया है कि उसी रात हेलीकॉप्टर के माध्यम से उस अंगेजी चैनल के नीचे स्थिति एक गुप्त बेस पर ले जाया गया। वहां पर पहुंचने के लिए डिस्गाइज्ड बिल्डिंग, लंबी सीढ़ी और अंडरग्राउंड टनल से होकर जाना पड़ा। उसने दावा किया कि वहां पर टेलीपोर्टेशन और माइंड रीडिंग जैसे अज्ञात उपकरण थे।

Video: छिपकली ने कोबरा को मुंह में दबाकर कर दी ऐसी हालत, जान बचाने के लिए चीख रहा जहरीला जीव, आवाज सुनकर हर कोई हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
Time traveler says he's from 4413 and says no humans only robots secret government machine
4413 से लौटकर आए शख्स का चौंकाने वाला दावा, बताया कैसी होगी आगे की दुनिया - फोटो : Freepik

उसने दावा किया कि टाइम मशीन एक विशाल त्रिभुजाकार संरचना थी और उसमें तार जुड़े थे। वॉकर को रेडिएशन प्रोटेक्टिव सूट पहनाकर मशीन में बैठा दिया गया। इसके बाद जोर की आवाज आई और सबकुछ सफेद हो गया। जब उसकी आंख खुली, तो वो एक खाली अस्पताल में था। 

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानिए क्या है समय और भारत में दिखेगा या नहीं

विज्ञापन
Time traveler says he's from 4413 and says no humans only robots secret government machine
4413 से लौटकर आए शख्स का चौंकाने वाला दावा, बताया कैसी होगी आगे की दुनिया - फोटो : Freepik

रोबोटिक आवाज आई और उससे कहा गया कि वह साल 4413 में है। अस्पताल से बाहर निकलने पर उसने उड़ती कारें और सड़कों पर ह्यूमन जैसे रोबोट्स नजर आए। लगभग इंसान गायब थे। वहां पर उसे व्यक्ति मिला, जो  2030 का टाइम ट्रैवलर बताता था। उसका कहना है कि 2028 में टाइम ट्रैवल सार्वजनिक हो जाएगा और 4413 टाइम ट्रैवलर्स के लिए लोकप्रिय जगह है। इंसान लबे समय पहले सिर्फ सभी रोबोट्स बचे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed