Video: छिपकली ने कोबरा को मुंह में दबाकर कर दी ऐसी हालत, जान बचाने के लिए चीख रहा जहरीला जीव
Saanp Aur Chipkali Ki Ladai Ka Video: सोशल मीडिया पर सांप और विशालकाय छिपकली के बीच खतरनाक लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। छिपकली ने सांप को मुंह में दबोच रखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Saanp Aur Chipkali Ki Ladai Ka Video: सांपों में कोबरा को बेहद खतरनाक और जहरीला माना जाता है। इसके काटने से इंसान की मौत हो सकती है। सोशल मीडिया पर सांप के नेवला, बिच्छू और अन्य जीवों से लड़ाई के वीडियो वायरल होत हैं। लेकिन इस बार नागराज का सामना किसी नेवला, बिच्छू और अजगर से नहीं बल्कि एक विशालकाय छिपकली से हो गया है। छिपकली ने कोबरा को अपने मुंह में दबाए हुए हैं और सांप चीख रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में में दिख रहा है कि दोनों के बीच एक खेत में भयानक लड़ाई चल रही है। खेत में पानी भरा हुआ है और सांप-विशालकाय छिपकली के बीच खुनी जंग चल रही है। छिपकली ने सांप को अपने मुंह में दबा रखा है। जान बचाने के लिए सांप छटपटा रहा है और चीख रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल वीडियो को शेयर किया गया है। यह वीडियो सिर्फ 16 सेकेंड का है, जिसकी वजह से यह पता नहीं चल पाता है आखिर इस लड़ाई का अंत क्या होता है। यह वीडियो कब और कहां का है यह भी स्पष्ट नहीं है। वीडियो को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं।
बड़ी छिपकली "गोह" ने साँप को दबोच लिया 😱
— Adesh_26 (@SonOfBharat_88) August 10, 2026
यह प्रकृति भी गजब है! pic.twitter.com/Y0Xm7jqxBo
Viral Video: बिना कार के दिया ड्राइविंग टेस्ट, हवा में चलाए हाथ-पैर और मिल गया लाइसेंस, पकड़ लेंगे माथा
मॉनिटर लिजर्ड का काफी बड़ी है और सांप को मुंह में जकड़ रखा है, जिसके कारण सांप छटपटा रहा है। लाख कोशिश के बाद भी वो अपने आपको छिपकली से छुड़ा नहीं पा रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है कि बड़ी छिपकली (गोह) ने सांप को दबोच लिया। यह प्रकृति भी गजब है!
Viral: गर्लफ्रेंड समझ रही थी सच्चा प्यार, असल में सारे मैसेज कर रहा था AI, खुलासा होते ही टूटा रिश्ता
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पानी भरे खेत में सांप और छिपकली के बीच भयानक लड़ाई चल रही है। विशालकाय छिपकली ने सांप को मुंह में दबोच रखा है और सांप चीख रहा है। इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि बहुत खतरनाक छिपकली है।