{"_id":"6a7c3d21c771bbb15d0c65bc","slug":"kanwariyas-nandi-themed-bike-kanwar-yatra-viral-video-on-internet-kawad-yatri-modified-bike-in-to-nandi-2026-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: कांवड़ यात्रा में दिखी नंदी वाली अनोखी बाइक, जल लाने निकला कपल, वीडियो देखकर लोग हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: कांवड़ यात्रा में दिखी नंदी वाली अनोखी बाइक, जल लाने निकला कपल, वीडियो देखकर लोग हैरान
Wed, 12 Aug 2026 03:00 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Wed, 12 Aug 2026 03:00 PM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर कावड़ यात्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि श्रद्धालु बाइक को नंदी का लुक दिया है। इस पर बैठकर कपल कावड़ यात्रा पर जा रहा है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा में दिखी नंदी वाली अनोखी बाइक, जल लाने निकला कपल
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: सावन के महीने में भक्त पवित्र नदियों से जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। हरिद्वार, गौमुख या अन्य पवित्र स्थलों से कांवड़ में गंगाजल लेकर शिवालयों में भगवान शिव को जल चढ़ाते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं के अलग-अलग रूप देखने को मिलते हैं। कोई कावड़ को पैदल लेकर जाता है, कोई गाड़ी से। साथ ही भक्त कांवड़ को खास तरीके से सजाते हैं।
विज्ञापन
इस बार सोशल मीडिया पर एक अलग तरह का कावड़ दिखाई दिया है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। वीडियो में एक कांवड़िया जोड़ा एक अनोखी मोटरसाइकिल पर सवार नजर आ रहा है, जिसे भगवान शिव के वाहन नंदी का रूप दिया है।
विज्ञापन
बाइक को देखकर लग रहा है कि दोनों नंदी पर सवार होकर कावड़ लेकर जा रहे हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि मोटरसाइकिल का रंग सफेद है और उसे नंदी की तरह सजाया गया है। बाइक के आगे और आसपास ऐसी डिजाइन और सजावट की गई है कि दूर से देखने पर सामान्य बाइक नहीं लगती है।
विज्ञापन
इस खास लुक की वजह से सड़क से जा रहे लोगों की नजर भी इस बाइक पर जा रही है। दिख रहा है कि बाइक पर एक महिला और एक पुरुष बैठे हैं। दोनों कांवड़ यात्रा से जुड़े हुए दिखते हैं और इसी अनोखे वाहन से सफर कर रहे हैं।
View this post on Instagram
Viral Video: रनवे की ओर जा रहे प्राइवेट जेट के रास्ते में अचानक आई कार, फिर जो हुआ देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इस जोड़े को सड़क पर बाइक से जाता हुआ देखा जा सकता है। बाइक की इतना अलग तरह से सजाया गया है कि पहली नजर में लोग समझ नहीं पाते हैं कि आखिर यह है क्या। नंदी को भगवान शिव का प्रिय और पवित्र वाहन माना जाता है। शिव मंदिरों में आमतौर पर शिवलिंग के सामने नंदी की प्रतिमा नजर आती है। नंदी की थीम पर बाइक को सजाकर कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और अपनी भक्ति दिखाने का अनोखा तरीका है।
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण कब लगेगा? दिन में हो जाएगी रात!क्या भारत में दिखाई देगा?
लोगों की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों को बाइल का अनोखा रूप काफी पसंद आ रहा है। एक शख्स ने लिखा है कि भारत में कुछ देखने को मिल सकता है। कावड़ यात्रा में श्रद्धालुओं के अलग-अलग रूप देखने को मिलते हैं।
वायरल वीडियो की अनोखी बाइक सबसे बड़ी खासियत है। नंदी की तरह सजी बाइक को देखकर लोग आकर्षित हो रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है।