फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA September 2026 Admit Card Released for Foundation and Intermediate Exams

ICAI CA September Exam: सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 14 Aug 2026 02:40 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 14 Aug 2026 02:40 PM IST
सार

ICAI CA September Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट सितंबर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
ICAI CA September 2026 Admit Card Released for Foundation and Intermediate Exams
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

ICAI CA September Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को SSP ID या पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन


आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा 2, 5, 7 और 9 सितंबर 2026 को होगी, जबकि सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 1, 3, 6, 8, 10 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

आईसीएआई सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों की महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होगी। इसमें अभ्यर्थी का नाम और अन्य व्यक्तिगत विवरण, फोटो एवं हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तिथियां, परीक्षा सत्र, रिपोर्टिंग समय तथा परीक्षा शुरू होने का समय शामिल होगा।

विज्ञापन

क्या है परीक्षा की तिथियां?

परीक्षा पेपर/समूह परीक्षा तिथि
सीए फाउंडेशन पेपर 1 2 सितंबर 2026
सीए फाउंडेशन पेपर 2 5 सितंबर 2026
सीए फाउंडेशन पेपर 3 7 सितंबर 2026
सीए फाउंडेशन पेपर 4 9 सितंबर 2026
सीए इंटरमीडिएट समूह 1 - पेपर 1 1 सितंबर 2026
सीए इंटरमीडिएट समूह 1 - पेपर 2 3 सितंबर 2026
सीए इंटरमीडिएट समूह 1 - पेपर 3 6 सितंबर 2026
सीए इंटरमीडिएट समूह 2 - पेपर 4 8 सितंबर 2026
सीए इंटरमीडिएट समूह 2 - पेपर 5 10 सितंबर 2026
सीए इंटरमीडिएट समूह 2 - पेपर 6 12 सितंबर 2026

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध “CA Foundation/Intermediate September 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी एसएसपी आईडी (SSP ID) या पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
  • पासवर्ड भरकर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरणों की जांच करें।
  • भविष्य के उपयोग के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed