फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HNBGU Non-Teaching Group B Recruitment 2026: Registration window open from 17 august

HNBGUL: इंजीनियरिंग, पत्रकारिता या खेल क्षेत्र से हैं? केंद्रीय विवि में नौकरी का मौका, जानें कब से करें आवेदन

Fri, 14 Aug 2026 12:22 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 14 Aug 2026 12:22 PM IST
सार

HNBGUL Recruitment 2026: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 17 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
HNBGU Non-Teaching Group B Recruitment 2026: Registration window open from 17 august
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

HNBGUL Vacancy 2026: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (HNBGU), श्रीनगर गढ़वाल ने गैर-शिक्षण समूह 'बी' पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 27 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 अगस्त 2026 से 16 सितंबर 2026 तक समर्थ पोर्टल hnbgunt.samarth.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

देखें श्रेणीवार रिक्तियां

श्रेणी रिक्त पद
सामान्य (UR) 19
अनुसूचित जाति (SC) 2
अनुसूचित जनजाति (ST) 0
अन्य पिछड़ा वर्ग - एनसीएल (OBC-NCL) 5
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 1
PwBD (एलडी) 1
PwBD (वीआई/एलवी) 1
कुल पद 27

PwBD के 2 पद उपरोक्त 27 रिक्तियों में ही शामिल हैं।

क्या है शैक्षणिक योग्यता की शर्तें?

  • सहायक (Assistant): किसी भी विषय में स्नातक डिग्री और संबंधित पद पर अनुभव।
  • निजी सचिव (Private Secretary): स्नातक डिग्री, स्टेनोग्राफी और टाइपिंग का अच्छा ज्ञान, साथ ही कार्य अनुभव।
  • निजी सहायक (Private Assistant): स्नातक डिग्री, स्टेनोग्राफी और टाइपिंग कौशल तथा 2 वर्ष का अनुभव।
  • वरिष्ठ तकनीकी सहायक (ऑटो CAD): बीटेक या संबंधित विषय में मास्टर डिग्री के साथ ऑटो CAD का डिप्लोमा।
  • वरिष्ठ तकनीकी सहायक (HAPPRC): बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान, कृषि या वनस्पति विज्ञान में पीजी डिग्री।
  • विज्ञापन
  • सहायक अभियंता (सिविल): सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री और 3 वर्ष का संबंधित अनुभव।
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल): सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा और निर्धारित अनुभव।
  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा और निर्धारित अनुभव।
  • वरिष्ठ तकनीकी सहायक (ICT): कंप्यूटर साइंस/आईटी में बीई, बीटेक, एमसीए या एमएससी तथा 3 वर्ष का अनुभव।
  • बाग़बान (Horticulturist): कृषि, बागवानी या वनस्पति विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री और संबंधित अनुभव।
  • सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी: पत्रकारिता एवं जनसंचार में पीजी डिग्री और 3 वर्ष का संपादकीय अनुभव।
  • खेल कोच: शारीरिक शिक्षा में मास्टर डिग्री और एनआईएस कोचिंग डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता।

आयु सीमा

इस भर्ती में असिस्टेंट, प्राइवेट सेक्रेटरी, प्राइवेट असिस्टेंट, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर और स्पोर्ट्स कोच पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, असिस्टेंट इंजीनियर, हॉर्टिकल्चरिस्ट और असिस्टेंट सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी पदों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप HNBGU के समर्थ पोर्टल पर जाएं।
  • "Group B Recruitment 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पंजीकरण (New Registration) करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म में भरी गई जानकारी को एक बार जांच लें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed