फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sun Transit In Leo: 17 अगस्त को सूर्य करेंगे सिंह राशि में गोचर, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Fri, 14 Aug 2026 02:22 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 14 Aug 2026 02:22 PM IST
सार

17 अगस्त 2026 को सूर्य कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे जिससे कुछ राशि वालों को आने वाले दिनों में अच्छा लाभ होता हुआ मिलेगा। 

विज्ञापन
Sun Transit In Leo 2026 Surya Ka Singh Rashi Me Gochar Impact These Zodiac Sign News in Hindi
सिंह राशि में सूर्य गोचर का प्रभाव - फोटो : amar ujala

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सभी नौ ग्रहों में राजा माना जाता है। जल्द की सूर्य सिंह राशि में गोचर करने वाले हैं। सिंह राशि के स्वामी ग्रह स्वयं  सूर्यदेव होते हैं। जब-जब सूर्य का राशि परिवर्तन होता है तो इससे नौकरी, प्रशासनिक कार्यों में और नेतृत्व क्षमता में शुभ फलों का प्राप्ति होती है। सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलता है। इस माह सूर्य के सिंह राशि में गोचर करने से केतु संग युति करेंगे। सूर्य का अपनी स्वराशि सिंह में गोचर 17 अगस्त 2026 को सुबह 07 बजकर 50 मिनट पर होगा। सूर्य का सिंह राशि में गोचर करने से कुछ राशियों के लिए आने वाले दिनों में बहुत ही फलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं सूर्य के सिंह राशि में गोचर करने से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है। 

Sun Transit In Leo 2026 Surya Ka Singh Rashi Me Gochar Impact These Zodiac Sign News in Hindi
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य पांचवें भाव के स्वामी होते हैं और 17 अगस्त को यह अपनी राशि ही राशि में गोचर करते हुए पंचम भाव में होंगे। कुंडली का पंचम भाव का संबंध शिक्षा, प्रेम संबंध और संतान सुख से जुड़ा हुआ होता है। मेष राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर विशेषकर छात्रों के लिए बहुत ही अच्छा और शुभ साबित हो सकता है। संतान की सफलता देख आपको खुशी होगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। 
 
Sun Transit In Leo 2026 Surya Ka Singh Rashi Me Gochar Impact These Zodiac Sign News in Hindi
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से लग्न भाव के स्वामी हैं, जो आपके आपके पहले भाव ही विराजमान होंगे, इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सूर्य के गोचर के दौरान आपकी कार्यक्षमता और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इससे आपके भीतर आत्मविश्वास, साहस में वृद्धि हो सकती है। करियर में आपको को इस दौरान कुछ मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने को मिलेगा। 

Lucky Zodiac: साल खत्म होने से पहले इन राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, 2027 तक भी रहेंगे अच्छे दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
Sun Transit In Leo 2026 Surya Ka Singh Rashi Me Gochar Impact These Zodiac Sign News in Hindi
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य दशम भाव के स्वामी हैं जो आपकी राशि में गोचर करते हुए दशम भाव में होगा। ऐसी स्थिति में सूर्य की स्थिति करियर और कार्यक्षेत्र के लिहाज से बहुत ही शुभ माना जाता है। नौकरी-करियर में नए तरह के अवसरों की वृद्धि हो सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े कामों में आपको सफलता मिल सकती है। उच्च पदों पर बैठे लोगों का सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर अवसर मिल सकते हैं। 

Dashank Yog 2026: बुध-मंगल का दशांक योग से आज इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

विज्ञापन
Sun Transit In Leo 2026 Surya Ka Singh Rashi Me Gochar Impact These Zodiac Sign News in Hindi
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि वालों के लिए सूर्य देव आपके नवम भाव के स्वामी हैं जो अब इसी भाव में गोचर करेंगे। कुंडली का यह भाव भाग्य, धर्म, पिता और लंबी दूरी की यात्रा के लिए माना जाता है। ऐसे में सूर्य के गोचर करने से आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जो लोग उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हैं उनको वहां से कुछ सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। धर्म-कर्म की तरफ आपका रुझान रहेगा। 

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, मिलेगी मनचाही सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Shani Gochar 2026: 20 अगस्त को शनि करेंगे बड़ा परिवर्तन, अक्तूबर तक इन 3 राशि वालों को देंगे विशेष लाभ

Chaturgrahi Yog: कर्क राशि में चतुर्ग्रही योग का महासंयोग, इन 4 राशियों को होगा जबरदस्त धन लाभ


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed