Chandra Grahan 2026 On Rakshabandhan: ज्योतिष शास्त्र में तीज-त्योहारों से लेकर उन पर बनने वाले योगों का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि, ग्रह-गोचरों का संयोग किसी विशेष पर्व पर बनना उसके महत्व और नियमों पर असर डालता है, जिसके चलते जातकों को लाभ-हानि की प्राप्ति के योग बनते हैं। इसी में रक्षाबंधन का दिन भी शामिल है, जिस पर ग्रहण का साया बन रहा है। दरअसल, इस साल रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त 2026 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो शनि की राशि कुंभ और शतभिषा नक्षत्र में घटित होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन इसका राशियों पर ज्योतिषीय असर हो सकता है, जिसके चलते कुछ जातकों की परेशानियां बढ़ सकती हैं और कार्यों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह ग्रहण किन राशि वालों के लिए तनाव और सावधानी का समय लेकर आ सकता है।
Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर इन राशि के लोग रहें संभलकर, चंद्र ग्रहण का साया बढ़ा सकता है टेंशन
Chandra Grahan 2026 On Rakshabandhan: रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त 2026 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो शनि की राशि कुंभ और शतभिषा नक्षत्र में घटित होगा। इसका प्रभाव कुछ राशि पर देखने को मिलेगा, जिससे जातकों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्र ग्रहण का समय
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगने वाला है। ग्रहण की शुरुआत 28 अगस्त को सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर होगी। इसका समापन दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर माना जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसी कारण इसका सूतक काल और इसके नियम दोनों ही मान्य नहीं रहेंगे। हालांकि, ज्योतिषीय दृष्टि से इसका प्रभाव कुछ राशियों पर देखने को मिल सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को नए काम करने से बचना चाहिए। आपके लिए समय अशुभ हो सकता है, इसलिए किसी भी तरह की यात्रा न करें। परिवार में आपका विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में लिए गए फैसले परेशानी बढ़ा सकते हैं। धन और कामकाज से जुड़े मामलों में भी सावधानी बनाए रखें। दोस्तों के साथ भी अनबन हो सकती है।
तुला राशि
तुला राशि के लोग सेहत को लेकर लापरवाही न करें। धन का लेनदेन भारी पड़ सकता है। कोई भी नया काम करना आपको भारी पड़ सकता है। इस दौरान किसी को बड़ी रकम उधार देने या बिना सोच-विचार के निवेश करने से बचें। कार्यक्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कोर्ट के मामले परेशान करेंगे। इस समय वाणी का खास ध्यान आपको रखना होगा।
धनु राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
धनु राशि वालों का मानसिक तनाव बढ़ सकता है। पुराने विवाद फिर से सामने आ सकते हैं। किसी बात को लेकर परिवार या करीबी लोगों के साथ मतभेद होने की संभावना रह सकती है। वहीं, गुस्से और जल्दबाजी से बचकर समझदारी से काम लेना जरूरी होगा। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में भी धैर्य बनाए रखें।