फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mars Nakshatra Gochar 2026: मंगल ने ली राहु के घर में एंट्री, मेष सहित इन राशि वालों के लिए समय रहेगा कष्टकारी

Wed, 12 Aug 2026 02:53 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 12 Aug 2026 02:53 PM IST
सार

Mars Enters Ardra Nakshatra 2026: मंगल ने राहु के नक्षत्र में परिवर्तन कर लिया है। ऐसे में यह समय कुछ राशि वालों के लिए परेशानियों वाला हो सकता है। इस दौरान छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। आइए इन राशियों को जानते हैं।

विज्ञापन
mangal ardra nakshatra entry impact on zodiac sign in hindi
Mars Enters Ardra Nakshatra 2026 - फोटो : अमर उजाला

Mars Enters Ardra Nakshatra 2026: मंगल राहु के नक्षत्र आर्द्रा में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल और राहु दोनों ग्रहों के बीच आक्रामक संयोजन माना जाता है। दोनों ग्रह अपने विपरीत प्रभाव के लिए जाने जाते हैं। मंगल जहां ऊर्जा, साहस, भूमि और युद्ध के कारक हैं, वहीं राहु अचानक होने वाली घटनाओं, भ्रम को दर्शाते हैं। दोनों का स्वभाव बेहद अलग है। ऐसे में इसका संयोग कुछ राशि वालों के लिए मुश्किलों भरा हो सकता है। जातकों को लाभ पाने के लिए कड़ी मेहनत और सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। इस दौरान जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि, इस समय किन राशियों को अलर्ट रहने की आवश्यकता रहेगी।


Trigrahi Yog In Kark Rashi: त्रिग्रही योग से इन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, व्यापार में होगा मुनाफा

mangal ardra nakshatra entry impact on zodiac sign in hindi
Mars Enters Ardra Nakshatra 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों को सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। छोटी-सी अनदेखी भी परेशानी का कारण बन सकती है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और किसी काम को पूरा करने के लिए सामान्य से अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं। करियर से जुड़े कामों को लेकर अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं।
Lucky Zodiac Signs: रक्षाबंधन से पहले चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, बुधादित्य योग से धन-करियर में मिलेगा लाभ
Venus Transit: 2 सितंबर को बनेगा मालव्य राजयोग, कर्क और कुंभ समेत इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबरें

mangal ardra nakshatra entry impact on zodiac sign in hindi
Mars Enters Ardra Nakshatra 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को छोटी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। विवादों से दूरी बनाए रखना लाभकारी रहेगा। नए लोगों से मिलकर परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। किसी पर भी तुरंत भरोसा करने से बचें और अपने जरूरी कामों में सावधानी बरतें। घर और बाहर दोनों जगह की बातों का भार मन पर बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है, इसलिए गुस्से में कोई फैसला लेने से बचें। सेहत को लेकर लापरवाही बड़ी परेशानी में डाल सकती है। 
Shani Gochar 2026: 20 अगस्त को शनि का नक्षत्र परिवर्तन, कन्या सहित इन राशि वालों पर रहेंगी नजरें

विज्ञापन
विज्ञापन
mangal ardra nakshatra entry impact on zodiac sign in hindi
Mars Enters Ardra Nakshatra 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों को व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। कारोबार में निवेश को लेकर अच्छी तरह विचार करना जरूरी होगा। किसी पुरानी बातों को लेकर विवाद में आ सकते हैं। धन का लेनदेन आप ध्यान से करें अन्यथा कोई भारी नुकसान हो सकता है। इस दौरान मेहनत के बावजूद परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है।
Surya Ketu Yuti: सूर्य-केतु की युति से इन राशि वालों की बढ़ेंगी परेशानियां, करियर-कारोबार में बरतें खास सावधानी
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed