फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु-चंद्रमा युति से बना गजकेसरी राजयोग, कर्क समेत इन राशियों को नौकरी-व्यापार में लाभ के योग

Wed, 12 Aug 2026 02:54 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 12 Aug 2026 02:54 PM IST
सार

Gajkesari Rajyog 2026: कर्क राशि में गुरु-चंद्रमा की युति बनी हुई है जिससे गजकेसरी राजयोग का शुभ संयोग बना हुआ है। आइए जानते हैं इससे किन-किन राशियों को लाभ होने वाला है।

विज्ञापन
Gajkesari Rajyog 2026 Date Know Impact on These Three Zodiac Signs Financial Help
Gaj Kesari Yog: गुरु-चंद्रमा की युति - फोटो : अमर उजाला

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 11 अगस्त से चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान हैं, जहां पर पहले से देवगुरु बृहस्पति मौजूद हैं। इस तरह से कर्क राशि में चंद्रमा-गुरु की युति से गजकेसरी योग बना हुआ है। ज्योतिष में गजकेसरी योग को बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा सभी ग्रहों में सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है, जो एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। ज्योतिष में चंद्रमा को मन, माता, मानसिक शांति और सुख का कारक माना जाता है। ऐसे में जब भी चंद्रमा और गुरु की युति होती है तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। चंद्रमा-गुरु की युति से जहां गजकेसरी राजयोग का निर्माण हुआ है वहीं इसके साथ ही शशि आदित्य, गुरु आदित्य, चंद्र-बुध और हंस राजयोग का भी निर्माण हो रहा है। गजकेसरी राजयोग के बनने से सबसे ज्यादा लाभ तीन राशि के जातकों को ऊपर देखने को मिलेगा। 

Gajkesari Rajyog 2026 Date Know Impact on These Three Zodiac Signs Financial Help
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि पर प्रभाव
कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रदेव होते हैं जो इस समय आपके लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं। कर्क राशि में चंद्रमा की स्वराशि होती है और देवगुरु बृहस्पति भी अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान हैं। कर्क-चंद्रमा की युति से बना गजकेसरी राजयोग इस राशि के जातकों को काफी लाभ दिलाने में कामयाब होंगे। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। आपका अटका हुआ धन वापस मिल सकता है और इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को लाभ के अच्छे और भरपूर मौके मिलेंगे। नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। अधूरे कार्यों में गति आएगी। जो लोग किसी तरह के बिजनेस आदि से जुड़े हैं उनके लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा रहेगा। मन शांत रहेगा। 
Gajkesari Rajyog 2026 Date Know Impact on These Three Zodiac Signs Financial Help
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि पर प्रभाव
धनु राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। यह राजयोग आपकी राशि से अष्टम भाव में बनेगा जिससे आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी और मानसिक तनाव से आपको छुटकारा मिलेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। जो लोग पिछले कई दिनों से किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं उनके लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा। धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gajkesari Rajyog 2026 Date Know Impact on These Three Zodiac Signs Financial Help
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर प्रभाव
तुला राशि वालों के लिए गुरु-चंद्रमा की युति से बना गजकेसरी राजयोग बहुत ही अनुकूल और लाभकारी रहेगा। यह योग आपकी राशि से दशम भाव में बन रहा है  जिससे नौकरी-करियर के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। आय के नए-नए स्त्रोत भी खुल सकते हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। कोई पुराना पैसा आपको वापस मिल सकता है। 

Grahan 2026: 12 और 28 अगस्त को दो बड़े ग्रहण, जानें ज्योतिष के अनुसार क्या होगा भारत पर इसका असर

Trigrahi Yog In Kark Rashi: त्रिग्रही योग से इन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, व्यापार में होगा मुनाफा


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed