फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, मिलेगी मनचाही सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Fri, 14 Aug 2026 01:00 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 14 Aug 2026 01:00 PM IST
सार

Weekly Horoscope 16 August to 22 August 2026: कैसा रहेगा आपके लिए अगस्त का नया सप्ताह? जानें 16 से 22 अगस्त तक का साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
Weekly Horoscope 16 August to 22 August 2026 saptahik rashifal in hindi
Weekly Horoscope 16 August to 22 August 2026 - फोटो : अमर उजाला

Weekly Horoscope 16 August to 22 August 2026: अगस्त का नया सप्ताह कुछ राशियों के लिए खास रहने वाला है। इस सप्ताह हरियाली तीज, सूर्य गोचर और कई शुभ योग बन रहे हैं, जिनका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलेगा। किसी को करियर और आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है, तो कुछ राशि वालों को रिश्तों, सेहत और कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं 16 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।

Weekly Horoscope 16 August to 22 August 2026 saptahik rashifal in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मेष 
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख-सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आप अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और आपको उसका सकारात्मक फल भी प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों की मनचाहीजगह पर तबादले की मनोकामना पूरी हो सकती है। इस सप्ताह आपकी किस्मत के सितारे चमकते हुए नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे और आपको कोई बड़ी जिम्मेवारी सौंप सकते हैं। सप्ताह के मध्य में खर्च की अधिकता रहेगी। इस दौरान आप अपनी सुख-सुविधा या फिर संतान की जरूरतों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस हफ्ते आपका पूरा फोकस अपने कारोबार को आगे बढ़ाने पर रहेगा। हालांकि कोई भी बड़ी डील और धन का लेनदेन खूब सावधानी से करने की आवश्यकता भी रहेगी। मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल कहा जा सकता है। इस दौरान इन्हें मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहना होगा। संबंधों की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ साबित होगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा सामंजस्य बना रहेगा। सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री संभव है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

Weekly Horoscope 16 August to 22 August 2026 saptahik rashifal in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ 
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह यह हफ्ता भी पूर्व सप्ताह के समान ही शुभ फलप्रद व्यतीत होना चाहिए। इस सप्ताह आपके लंबे समय से अटके कार्य किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद, लाभप्रद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली रहेगी। सप्ताह के मध्य में किसी आत्मीय व्यक्ति अथवा मित्र की मदद से कार्य विशेष में प्रगति होगी। इस दौरान घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका मन धार्मिक-आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों में रमेगा। इस दौरान किसी तीर्थ स्थान की यात्रा संभव है। इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों के मान-सम्मान और धन में वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे। व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन की दृष्टि से समय शुभ फलकारी है। उनका मन पढ़ाई-लिखाई में खूब रमेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। रिश्ते-नाते मधुर बने रहेंगे। परिवार में भाई-बहनों के साथ सामंजस्य और सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 16 August to 22 August 2026 saptahik rashifal in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी भरा रह सकता है। इस सप्ताह आप अपने करियर-कारोबार और निजी जीवन से जुड़े कुछेक बड़े फैसले को ले सकते हैं। हालांकि महत्वपूर्ण निर्णयों को लेते समय अपने शुभचिंतकों या फिर बड़ों की राय लेना न भूलें। सप्ताह की शुरुआत में किसी घरेलू समस्या को लेकर मन परेशान रहेगा। इस दौरान आपको घर और कार्यक्षेत्र के बीच में सामंजस्य बनाने में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। सप्ताह के मध्य में आप पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। यह समय सेहत और संबंध दोनों की दृष्टि से कुछ प्रतिकूल नज़र आ रहा है। ऐसे में आपको इस दौरान अपने खानपान और स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फलदाीय होने के कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा। आर्थिक समस्याएं भी आपकी चिंता का कारण बनेंगी। अनावश्यक खर्चों पर आपको अंकुश लगाना चाहिए अन्यथा आपका बजट गड़बड़ा सकता है। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 16 August to 22 August 2026 saptahik rashifal in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी खर्चीली रहने वाली है। इस दौरान अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ जाने के कारण आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। सप्ताह की शुरुआत में किसी परिजन को लेकर भी चिन्ता बनी रह सकती है। इस सप्ताह छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। यह समय नौकरीपेशा वर्ग के लिए भी विपरीत फलकारी कहा जाएगा। इस दौरान अचानक से कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बदल सकती हैं। सीनियर और जूनियर से अपेक्षा के अनुसार सहयोग और समर्थन न मिलने से मन खिन्न रहेगा। व्यवसाय में बनी हुई मंदी आपकी चिंता का कारण बनेगी, लेकिन आपको बहुत ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सप्ताह के उत्तरार्ध में किस्मत का साथ आपको मिलने लगेगा। ऐसे में महत्वपूर्ण कारोबारी फैसले सपताह के उत्तरार्ध में ही लेने का प्रयास करें। इस दौरान आपके कारोबार में धीमी ही सही लेकिन प्रगति होती नजर आएगी। आप पाएंगे कि आर्थिक दृष्टि से समय अब बेहतर होना प्रारंभ हो गया है। समस्याएं चाहें निजी जीवन से जुड़ी हों या फिर कार्यक्षेत्र से संबंधित, स्वजनों के सहयोग से बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। प्रेम प्रसंग में सावधानी अपेक्षित रहेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र या शमीपत्र अर्पित करें तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed