फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RUHS Recruitment 2026: 600 Medical Officer Vacancies Announced in Rajasthan

RUHS Vacancy 2026: राजस्थान में चिकित्सा अधिकारी के 600 पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें सभी शर्तें

Fri, 14 Aug 2026 02:06 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 14 Aug 2026 02:06 PM IST
सार

RUHS MO Recruitment 2026: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर ने चिकित्सा अधिकारी के 600 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। एमबीबीएस डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
RUHS Recruitment 2026: 600 Medical Officer Vacancies Announced in Rajasthan
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

RUHS MO Recruitment 2026: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS), जयपुर ने चिकित्सा अधिकारी (Medical Officer) के 600 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती राजस्थान सरकार के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार मेडिकल ऑफिसर डायरेक्ट भर्ती परीक्षा 2026 के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

श्रेणीवार रिक्तियां

श्रेणी कुल पद सामान्य (पुरुष) सामान्य (महिला) विधवा महिला परित्यक्त/अलग हुई महिला
अनारक्षित (UR) 216 152 43 17 4
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 60 42 12 5 1
पिछड़ा वर्ग (BC) 126 89 25 10 2
अनुसूचित जाति (SC) 96 68 19 8 1
अनुसूचित जनजाति (ST) 72 51 15 5 1
सबसे पिछड़ा वर्ग (MBC) 30 21 7 2 0
कुल 600 423 121 47 9

कौन कर सकता है आवेदन?

आरयूएचएस मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार के पास एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही लिखित परीक्षा की तिथि तक राजस्थान मेडिकल काउंसिल में वैध पंजीकरण होना भी जरूरी है। बिना वैध पंजीकरण वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे।

विज्ञापन


भर्ती से संबंधित अन्य शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा की विस्तृत जानकारी अभी जारी नहीं की गई है। विश्वविद्यालय ने बताया है कि सभी जरूरी पात्रता शर्तें और आयु सीमा संबंधी विवरण 14 सितंबर 2026 से उपलब्ध होने वाली विस्तृत सूचना पुस्तिका (Information Booklet) में जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयन

अधिसूचना के अनुसार, यह भर्ती प्रत्यक्ष भर्ती परीक्षा (Direct Recruitment Examination) के माध्यम से की जाएगी। यानी उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। हालांकि, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया के चरण और परीक्षा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी 14 सितंबर 2026 को जारी होने वाली सूचना पुस्तिका में दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

  • RUHS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Medical Officer Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पंजीकरण (Registration) करें और लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।
  • फॉर्म में भरी गई जानकारी को ध्यान से जांच लें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed