फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026: Apply for 1308 Posts, Check Eligibility

UPSSSC: यूपी में एक और बड़ी भर्ती, वेटनरी फार्मासिस्ट की 1308 वैकेंसी, कब से और कौन कर सकेगा आवेदन?

Fri, 14 Aug 2026 01:59 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 14 Aug 2026 01:59 PM IST
सार

UPSSSC Veterinary Pharmacist: यूपीएसएसएससी ने वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा के लिए 1,308 पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी की है। आवेदन 14 सितंबर से शुरू होंगे। पीईटी-2025 में शामिल अभ्यर्थी 5 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। चयन मुख्य परीक्षा के जरिए होगा।
 

विज्ञापन
UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026: Apply for 1308 Posts, Check Eligibility
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ ने वेटनरी फार्मासिस्ट के 1,308 पदों पर भर्ती निकाली है। विज्ञापन संख्या 18-परीक्षा/2026 के तहत वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा (PET-2025)/18 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग में वेटनरी फार्मासिस्ट के पदों पर होगी।

विज्ञापन


आयोग के अनुसार कुल 1,308 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू होगी। आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 5 अक्तूबर 2026 है।

विज्ञापन

जरूरी तारीखें कौन सी हैं?

जरूरी जानकारी तारीख
अधिसूचना जारी 14 अगस्त 2026
आवेदन शुरू 14 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 5 अक्तूबर 2026
शुल्क समायोजन/आवेदन संशोधन की अंतिम तारीख 12 अक्तूबर 2026

किस श्रेणी में कितने पद हैं?

कुल 1,308 पदों का श्रेणीवार विवरण इस प्रकार है:

  • सामान्य: 576 पद
  • एससी: 237 पद
  • एसटी: 6 पद
  • ओबीसी: 359 पद
  • ईडब्ल्यूएस: 130 पद


क्षैतिज आरक्षण के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों, भूतपूर्व सैनिकों, महिलाओं, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी निर्धारित प्रावधान लागू होंगे।

विज्ञापन

आवेदन कौन कर सकता है?

इस भर्ती के लिए केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने पीईटी-2025 में हिस्सा लिया है और उनके पास आयोग की ओर से जारी वैध स्कोरकार्ड है। पीईटी-2025 में शून्य या नकारात्मक अंक पाने वाले अभ्यर्थी शॉर्टलिस्टिंग के लिए पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास ये योग्यताएं होनी चाहिए:

  • इंटरमीडिएट में जीव विज्ञान विषय से पास होना चाहिए।
  • भारत में कानून के तहत स्थापित संस्थान से 2 वर्ष 3 महीने का वेटनरी फार्मेसी डिप्लोमा होना चाहिए।
  • संबंधित परिषद या संस्थान में पंजीकरण संबंधी निर्धारित शर्त पूरी करनी होगी।
  • देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान होना जरूरी है।

वरीयता के लिए क्या योग्यता चाहिए?

इनमें से कोई योग्यता होने पर वरीयता दी जाएगी:

  • प्रादेशिक सेना में कम से कम दो वर्ष की सेवा।
  • एनसीसी का 'बी' प्रमाणपत्र।

उम्र कितनी होनी चाहिए?

आयु की गणना भर्ती वर्ष की 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष


आरक्षित और अन्य पात्र विशेष श्रेणियों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग पीईटी-2025 के सामान्यीकृत अंकों के आधार पर होगी। आयोग लगभग श्रेणीवार रिक्तियों की संख्या के 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाएगा।

परीक्षा में कितने सवाल होंगे?

मुख्य परीक्षा में एक वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र होगा। इसमें कुल 100 सवाल और 100 अंक होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। हर गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे।

 
भाग विषय सवाल/अंक
भाग-1 वेटनरी फार्मेसी विषय 65
भाग-2 कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी 15
भाग-3 उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी 20

वेटनरी फार्मेसी वाले हिस्से में पशुओं की शारीरिक संरचना, पोषण, औषधि विज्ञान और क्लिनिकल पैथोलॉजी जैसे विषय शामिल होंगे। कंप्यूटर वाले हिस्से में हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, इंटरनेट, एआई और बिग डेटा से जुड़े सवाल होंगे। वहीं तीसरे भाग में उत्तर प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, भूगोल और समसामयिक घटनाएं शामिल होंगी।

आधिकारिक नोटिस पीडीएफ यहां देखें...

आवेदन शुल्क कितना है?

आवेदन के शुरुआती चरण में अभ्यर्थियों को 25 रुपये ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों से अलग से परीक्षा शुल्क लिया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी?

वेटनरी फार्मासिस्ट पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-5 के तहत वेतन दिया जाएगा। इसका वेतनमान 29,200 से 92,300 रुपये तक है।

आवेदन कैसे करना होगा?

  • आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां PET-2025 पंजीकरण संख्या के माध्यम से लॉगिन करना होगा।
  • व्यक्तिगत जानकारी या ओटीपी के जरिए प्रमाणीकरण किया जा सकेगा।
  • PET-2025 में दर्ज व्यक्तिगत जानकारी आवेदन में अपने आप भर जाएगी।
  • अभ्यर्थी को अपनी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी भरनी होगी और पद का चयन करना होगा।
  • फोटो और हस्ताक्षर भी PET-2025 रिकॉर्ड से अपने आप लिए जाएंगे।
  • ऑनलाइन माध्यम से प्रोसेसिंग शुल्क जमा करना होगा।
  • भुगतान के बाद आवेदन पत्र डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंट सुरक्षित रखना चाहिए।

आवेदन में गलती होने पर क्या कर सकेंगे?

आवेदन में कुछ निर्धारित जानकारियों में बदलाव की सुविधा दी जाएगी। अभ्यर्थी 12 अक्तूबर 2026 तक अपने डैशबोर्ड में ओटीपी के जरिए निर्धारित विवरण में संशोधन कर सकेंगे।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पात्रता से जुड़े सभी जरूरी प्रमाणपत्र आवेदन की अंतिम तारीख 5 अक्तूबर 2026 तक अभ्यर्थी के पास होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed