{"_id":"6a7ed797ae8de00d5a03af04","slug":"minister-pulls-up-contractors-over-delayed-lady-loyal-hospital-and-unity-mall-projects-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लेडी लॉयल और यूनिटी मॉल का आधा काम भी नहीं हुआ, ठेकेदार के बहाने सुन प्रभारी मंत्री हैरान; दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लेडी लॉयल और यूनिटी मॉल का आधा काम भी नहीं हुआ, ठेकेदार के बहाने सुन प्रभारी मंत्री हैरान; दिए ये निर्देश
Fri, 14 Aug 2026 02:23 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:23 PM IST
सार
आगरा में लेडी लॉयल अस्पताल और यूनिटी मॉल के निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार पर प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ठेकेदारों को फटकार लगाई। लेडी लॉयल अस्पताल का अब तक 41 प्रतिशत और यूनिटी मॉल का 42 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ है, जबकि दोनों परियोजनाओं की समयसीमा नजदीक है।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में लेटलतीफी हो रही है। बृहस्पतिवार को एमएसएमई एवं जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने एसएन मेडिकल कॉलेज और शिल्पग्राम स्थित यूनिटी मॉल का निरीक्षण किया। तय लक्ष्य के सापेक्ष काम आधा भी पूरा न होने पर मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को कड़ी फटकार लगाई और श्रमिक बढ़ाकर निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।
एसएन मेडिकल कॉलेज परिसर में लेडी लॉयल अस्पताल (विस्तारीकरण फेज-1) और मेडिकल ब्लॉक का काम मई 2025 में शुरू हुआ था। मई 2027 की डेडलाइन वाले इस प्रोजेक्ट का अब तक मात्र 41 प्रतिशत काम हुआ है। मंत्री ने देरी का कारण पूछा तो ठेकेदारों ने बारिश, एनजीटी की ओर से पेड़ हटाने में आई अड़चन और श्रमिकों की कमी का बहाना बनाया। इस पर मंत्री ने फटकार लगाई। वहीं, परिसर में बन रहे यूजी-पीजी हॉस्टल का काम 65 प्रतिशत पूरा पाया गया।
लापरवाही का सबसे बड़ा उदाहरण शिल्पग्राम के यूनिटी मॉल में मिला। अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि मॉल का 42 प्रतिशत काम पूरा है और डेडलाइन नवंबर 2026 है। अगले तीन महीनों में शेष 58 प्रतिशत काम पूरा करना व्यावहारिक रूप से बड़ी चुनौती है। मंत्री ने प्रशासनिक निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इससे पूर्व, मंत्री ने एसएन मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी, डायलिसिस और कैंसर आदि विभागों की कार्यप्रणाली समझी और मरीजों का हाल जाना। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष बंसल, सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव, एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता और पीडब्ल्यूडी के अभियंता मौजूद रहे।