फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   15 of the 24 roads closed due to heavy rain restored.

Chamba News: भारी बारिश से बंद 24 में से 15 सड़कें बहाल

Fri, 14 Aug 2026 08:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 14 Aug 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
15 of the 24 roads closed due to heavy rain restored.
भारी बारिश से बंद 24 में से 15 सड़कें बहाल
विज्ञापन

लोक निर्माण, बिजली बोर्ड और जल शक्ति विभाग की टीमें दिन-रात जुटीं
कल तक सभी सेवाएं बहाल करने का विभागों ने रखा है लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में बारिश के कारण प्रभावित सेवाओं को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग, विद्युत बोर्ड और जल शक्ति विभाग की टीमें दिन-रात जुटी हैं। शुक्रवार को भूस्खलन के कारण जिले में 24 मार्ग बंद होने की सूचना मिली। विभागीय टीमों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए देर शाम तक 15 मार्गों को यातायात के लिए बहाल कर दिया। अब नौ बंद मार्गों को शनिवार तक खोलने के लिए टीमें मौके पर काम करेंगी। वर्तमान में तीसा और भरमौर में दो-दो जबकि चंबा, डलहौजी, सलूणी, पांगी और भटियात में एक-एक मार्ग बंद है। बारिश के दौरान बार-बार हो रहे भूस्खलन से मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। विभाग की टीमें सूचना मिलते ही मशीनरी के साथ मौके पर पहुंचकर मार्ग बहाली के काम में जुट रही हैं।
जल शक्ति विभाग ने भी प्रभावित पेयजल योजनाओं को बहाल करने में तेजी दिखाई। शुक्रवार को छह पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई थीं। इनमें चार को देर शाम तक सुचारू कर लोगों को राहत पहुंचाई गई जबकि शेष दो योजनाओं को शनिवार तक बहाल करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में एक ट्रांसफार्मर भी बारिश के कारण प्रभावित हुआ है। बारिश से खेतों में मक्की की फसल बिछ जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, लगातार हो रहे भूस्खलन से लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। उधर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि बारिश से बंद होने वाले मार्गों को जल्द बहाल करने के लिए संवेदनशील स्थानों पर मशीनरी तैनात की गई है। विभागीय टीमें लगातार काम कर रही हैं और जल्द सभी प्रभावित मार्गों को बहाल कर लोगों को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन

--
खाई में गिरने से गाय की मौत
सब तहसील धरवाला के तहत दिया दी घोड़ी नामक स्थान पर घास चरने के लिए छोड़ी गई पूर्ण चंद की गाय की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। पीड़ित ने घटना की सूचना पंचायत प्रतिनिधि और पशुपालन विभाग को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed