{"_id":"6a7f31a43490f490bb0764ea","slug":"soldiers-practiced-for-the-parade-at-chamba-chaugan-chamba-news-c-88-1-ssml1007-193270-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा चौगान में जवानों ने किया परेड का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा चौगान में जवानों ने किया परेड का अभ्यास
Fri, 14 Aug 2026 08:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 14 Aug 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा चौगान में जवानों ने किया परेड का अभ्यास
चंबा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर चंबा चौगान में परेड का अभ्यास किया गया। अभ्यास में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और विभिन्न स्कूलों की टुकड़ियों ने भाग लिया। अभ्यास के दौरान परेड कमांडर के नेतृत्व में सभी टुकड़ियों ने अनुशासन और तालमेल के साथ चौगान में कदमताल की। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रस्तुत की जाने वाली परेड को लेकर जवानों और विद्यार्थियों ने कई बार मार्च पास्ट का अभ्यास किया। इस दौरान टुकड़ियों को निर्धारित स्थान पर पहुंचने, सलामी देने और मार्च पास्ट के दौरान तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए गए। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे। वह ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद परेड में शामिल टुकड़ियां मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी देंगी। संवाद