फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Deep cut inflicted on green deodar tree; FIR registered.

Chamba News: देवदार के हरे पेड़ पर लगाया गहरा कट, एफआईआर दर्ज

Fri, 14 Aug 2026 08:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 14 Aug 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
Deep cut inflicted on green deodar tree; FIR registered.
देवदार के हरे पेड़ पर लगाया गहरा कट, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

वन परिक्षेत्र भरमौर की हड़सर बीट का मामला, अज्ञात लोगों के खिलाफ दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। वन परिक्षेत्र भरमौर के तहत हड़सर बीट में असामाजिक तत्वों ने देवदार के हरे और स्वस्थ पेड़ को नुकसान पहुंचाया है। रात के समय कटर मशीन से पेड़ पर गहरा कट लगाकर अवैध रूप से गर्डलिंग की गई। इससे पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया है। भारी बारिश या आंधी में इसके गिरने का खतरा बना हुआ है। वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी मेजर सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने भारतीय वन अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत पुलिस थाना भरमौर में शिकायत दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी मेजर सिंह ने ग्रामीणों से वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को घटना या इसमें संलिप्त लोगों के बारे में कोई जानकारी है तो वह वन विभाग अथवा पुलिस को तुरंत सूचित कर सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। वन परिक्षेत्र अधिकारी मेजर सिंह, वीओ योगेश ठाकुर और वन कर्मी विजय कुमार ने बताया कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed