{"_id":"6a7f3189ffb0695f0b087e3b","slug":"action-sought-against-the-accused-regarding-irregularities-in-interlock-work-chamba-news-c-88-1-ssml1007-193283-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: इंटरलॉक के कार्य में अनियमितताओं पर आरोपियों के खिलाफ मांगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: इंटरलॉक के कार्य में अनियमितताओं पर आरोपियों के खिलाफ मांगी कार्रवाई
Fri, 14 Aug 2026 08:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 14 Aug 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरलॉक के कार्य में अनियमितताओं पर आरोपियों के खिलाफ मांगी कार्रवाई
आमरण अनशन पर बैठे मैहला के शिकायतकर्ता रमेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंचायत मैहला में इंटरलॉक कार्य में कथित वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में शिकायतकर्ता रमेश कुमार ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में 15 दिन का अल्टीमेटम पूरा होने के बाद कोई भी कार्रवाई न होने पर कार्यालय के पास आमरण अनशन शुरू कर दिया है। रमेश कुमार ने पत्र में कहा कि इंटरलॉक कार्य से संबंधित मामले की सक्षम अधिकारी की ओर से जांच पूरी की जा चुकी है। जांच के दौरान संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर भी दिया गया। उपलब्ध अभिलेखों और साक्ष्यों के आधार पर जांच अधिकारी ने दोष निर्धारित किए हैं लेकिन अभी तक हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 और इसके तहत बनाए गए नियमों के अनुसार अंतिम वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत मैहला में अन्य वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से संबंधित कई शिकायतें भी पूर्व में अधिकारियों के समक्ष दी गई हैं लेकिन उन पर भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। मांग की है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। लंबित शिकायतों पर हुई कार्रवाई की प्रमाणित जानकारी और कार्रवाई न किए जाने के कारण भी लिखित रूप में उपलब्ध करवाए जाएं। रमेश कुमार ने चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। संवाद