फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC Exam Calendar 2026: 72nd CCE Prelims on October 25, 71st CCE Result Soon

BPSC Exam Calendar: 25 अक्तूबर को 72वीं प्रारंभिक परीक्षा, 71वीं का परिणाम जल्द: बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर आया

Fri, 14 Aug 2026 06:57 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 14 Aug 2026 06:57 PM IST
सार

BPSC Exam Calendar 2026: बीपीएससी ने अपना नया परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर के मुताबिक 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा 25 अक्तूबर को होगी। वहीं, 71वीं सीसीई मुख्य परीक्षा का रिजल्ट अगस्त-सितंबर में आने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
BPSC Exam Calendar 2026: 72nd CCE Prelims on October 25, 71st CCE Result Soon
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)

विस्तार

BPSC Exam Calendar 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और चयन प्रक्रियाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। 14 अगस्त 2026 को जारी नोटिस में कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं की संभावित तारीखें दी गई हैं। सबसे अहम जानकारी 72वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) को लेकर है।

विज्ञापन

72वीं सीसीई की परीक्षा कब होगी?

72वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा 25 अक्तूबर 2026 को आयोजित होने की संभावित तारीख तय की गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1,189 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन

71वीं सीसीई का रिजल्ट कब आएगा?

कैलेंडर में 71वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा को लेकर भी अपडेट दिया गया है।

  • प्रारंभिक परीक्षा: 13 सितंबर 2025
  • कुल रिक्तियां: 1,298
  • मुख्य परीक्षा: अप्रैल 2026
  • मुख्य परीक्षा का रिजल्ट: अगस्त-सितंबर 2026 में संभावित


मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को रिजल्ट और भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण से जुड़ी जानकारी के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।

बीपीएससी कैलेंडर में किन परीक्षाओं की तारीखें दी गई हैं?

परीक्षा/पद पदों की संख्या प्रारंभिक परीक्षा की तारीख
70वीं एकीकृत सीसीई 2,035 13 दिसंबर 2024 और 4 जनवरी 2025
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक, सिमुलतला आवासीय विद्यालय 62 16 अगस्त 2024
जिला सांख्यिकी पदाधिकारी/सहायक निदेशक 47 3 अगस्त 2025
71वीं एकीकृत सीसीई 1,298 13 सितंबर 2025
लोअर डिविजन क्लर्क 26 20 सितंबर 2025
प्रोजेक्ट मैनेजर, उद्योग विभाग 9 4 अक्तूबर 2026
ऑडिटर, पंचायती राज विभाग 102 5 जुलाई 2026
रिसर्च ऑफिसर, राजस्व विभाग 3 15 जुलाई 2026
33वीं बिहार न्यायिक सेवा 173 30 मई 2026
अभियोजन पदाधिकारी 300 15 जुलाई 2026
72वीं एकीकृत सीसीई 1,189 25 अक्तूबर 2026
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को क्या करना चाहिए?

बीपीएससी ने इन तारीखों को संभावित बताया है। इसलिए अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी करते समय इन तारीखों को ध्यान में रखना चाहिए, लेकिन अंतिम कार्यक्रम के लिए आयोग की ओर से जारी होने वाली सूचनाओं को ही मानना होगा।

खासकर 72वीं सीसीई की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी 25 अक्तूबर 2026 की संभावित परीक्षा तारीख को ध्यान में रखते हुए रिवीजन और मॉक टेस्ट की योजना बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed