फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   `bhojpur-ward-member-ashok-singh-murder-bhikhampur-chauri-police-station`

Bihar: भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, विवाद सुलझाने पहुंचे थे अशोक सिंह; दो चचेरे भतीजे भी घायल

Fri, 14 Aug 2026 07:31 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2026 07:31 PM IST
सार

भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में विवाद सुलझाने पहुंचे वार्ड सदस्य अशोक सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में उनके दो चचेरे भतीजे भी लाठी-डंडे से घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
`bhojpur-ward-member-ashok-singh-murder-bhikhampur-chauri-police-station`
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में शुक्रवार की सुबह विवाद सुलझाने पहुंचे वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उन्हें बेहद करीब से बाएं कंधे में गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना में वार्ड सदस्य के दो चचेरे भतीजे भी लाठी-डंडों से किए गए हमले में घायल हुए हैं। दोनों घायलों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच समझौता गए थे
मृतक की पहचान चौरी थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी गांधी जी के 45 वर्षीय पुत्र अशोक सिंह के रूप में हुई है। वह अगिआंव प्रखंड की डिलिया पंचायत के वार्ड संख्या 11 के निर्वाचित वार्ड सदस्य थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। अशोक सिंह विवाद को शांत कराने और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: राहुल गांधी पर सीएम सम्राट चौधरी का हमला, बोले- अमर्यादित आचरण के लिए देश से मांगें माफी

विज्ञापन
विज्ञापन

चचेरे भतीजे भी हुए घायल
वहीं, उनके साथ मौजूद चचेरे भतीजे कृष्ण सिंह और बलिराम सिंह को भी लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायलों में भीखमपुर गांव निवासी स्व. राम दयाल सिंह के 52 वर्षीय पुत्र कृष्ण सिंह और 36 वर्षीय पुत्र बलिराम सिंह शामिल हैं। दोनों मृतक अशोक सिंह के चचेरे भतीजे बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही चौरी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed