फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya junction woman injured while getting off moving amrit bharat expres rpf saves life today bihar news

Bihar News: गयाजी जंक्शन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में महिला गंभीर घायल, आरपीएफ ने अस्पताल पहुंचाया

Fri, 14 Aug 2026 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2026 07:06 PM IST
सार

गयाजी जंक्शन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए महिला को प्राथमिक उपचार दिलाया और बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
gaya junction woman injured while getting off moving amrit bharat expres rpf saves life today bihar news
रेलवे सुरक्षा बल के जवान पीड़िता को अस्पताल ले जाते हुए।

विस्तार

गयाजी जंक्शन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ऑपरेशन सेवा के तहत महिला को प्राथमिक उपचार दिलाया और बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को गयाजी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 के दिल्ली छोर पर यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, मालदा टाउन–गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13435) से एक महिला चलती ट्रेन से नीचे उतरने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिरकर घायल हो गई। हादसे में उसके पैर में गंभीर चोट आई।

विज्ञापन

आरपीएफ ने दिखाई तत्परता
प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मी जीएन राय ने घटना की सूचना तत्काल अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अजय तिग्गा, सहायक उपनिरीक्षक अक्षयवर सिंह और अन्य जवान मौके पर पहुंचे। स्टेशन मास्टर को तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए सूचित किया गया, जिसके बाद रेलवे चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर महिला का प्राथमिक उपचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर इलाज के लिए अस्पताल रेफर
प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। रेलवे और आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई से घायल महिला को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी।

महिला की पहचान अब तक नहीं
आरपीएफ के अनुसार, घायल महिला की उम्र लगभग 25 से 26 वर्ष है। उसके पास न तो कोई यात्रा टिकट मिला, न कोई पहचान पत्र और न ही कोई सामान। पूछताछ के दौरान वह अपना नाम, पता या मोबाइल नंबर भी नहीं बता सकी। प्रारंभिक तौर पर महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही है।



ये भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: सरकार की मदद की घोषणा पर मां ने कहा- परिवार की पहली प्राथमिकता न्याय है

पहचान के प्रयास जारी
आरपीएफ ने बताया कि महिला की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले से संबंधित जो भी जानकारी मिलेगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से भी अपील की है कि चलती ट्रेन से चढ़ने या उतरने का प्रयास कभी न करें, क्योंकि ऐसी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed