Bihar Crime: पटना में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 134 किलो गांजा बरामद; चार गिरफ्तार, दो वाहन जब्त
पटना के नौबतपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 134 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल फॉरच्यूनर और ट्रक को भी जब्त किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुप्त सूचना के आधार पर नौबतपुर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 134 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक फॉरच्यूनर गाड़ी और गांजा लदे ट्रक को भी जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद नौबतपुर थाना प्रभारी मंजीत कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नौबतपुर थाना क्षेत्र के चेचौल के पास बिहटा-सरमेरा एनएच-131जी पर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने एक फॉरच्यूनर गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने फॉरच्यूनर सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
ट्रक चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया गया
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों से मिली जानकारी और उनकी निशानदेही के आधार पर उसी इलाके में एक ट्रक को भी रोका गया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसके बॉक्स से भी गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा बरामद करने के साथ फॉरच्यूनर और ट्रक दोनों को जब्त कर लिया। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक एवं खलासी चंद्रदेव पांडे और भगवान चौधरी, जबकि फॉरच्यूनर सवार सन्नी कुमार और निर्भय सिंह को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें- Bihar News: राहुल गांधी पर सीएम सम्राट चौधरी का हमला, बोले- अमर्यादित आचरण के लिए देश से मांगें माफी
गांजा तस्करी का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजे की खेप को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने की तैयारी थी। हालांकि, गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इस संबंध में पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और गांजा तस्करी का नेटवर्क कितना बड़ा है।
आगे की कार्रवाई की जा रही
नौबतपुर थाना प्रभारी मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त वाहनों और बरामद गांजे को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अब बरामद गांजे के स्रोत और इसके संभावित खरीदारों की जानकारी जुटाने में लगी है।