फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   youth committed suicide who had passed the Agniveer written exam in Budaun

Budaun News: अग्निवीर की लिखित परीक्षा पास कर चुके युवक ने दी जान, गांव के शख्स ने लगाया था चोरी का आरोप

Fri, 14 Aug 2026 08:52 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 14 Aug 2026 08:52 PM IST
सार

बदायूं के बिसौली इलाके में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अग्निवीर की लिखित परीक्षा पास कर चुका था। गांव के ही एक व्यक्ति ने उस पर चोरी का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस जांच कर रही थी। 

विज्ञापन
youth committed suicide who had passed the Agniveer written exam in Budaun
चंद्रभान की मौत से पिता हुए बेहोश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के बिसौली में अग्निवीर की लिखित परीक्षा पास कर चुके युवक ने शु्क्रवार को अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। युवक पर चोरी का आरोप लगा था। उसकी मौत के बाद पिता बेहोश हो गए। उनकी हालत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी 18 वर्षीय चंद्रभान पुत्र मैकू अग्निवीर की लिखित परीक्षा पास कर चुका है, फिजिकल की तैयारी में लगा था। शुक्रवार को ही उसने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के परिजन विंटू ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने दबतोरी पुलिस चौकी में तहरीर दी थी। इसमें चंद्रभान पर घर में चोरी करने का आरोप लगाया था। युवक के आत्महत्या करने से पूर्व चौकी इंचार्ज विक्रांत सिंह ने चंद्रभान सिंह के घर पहुंचे और चोरी की तहरीर के आधार पर पूछताछ की। 
विज्ञापन


चंद्रभान की मां ने बताया कि वह चंदौसी गया हुआ है। इसके बाद पुलिस लौट आई। दोपहर को चौकी पुलिस को फोन पर सूचना दी गई कि चोरी के आरोपी चंद्रभान ने अपने ही घर में फंदा लगाकर जान दे दी है। पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले ही परिजनों ने चंद्रभान का शव फंदे से नीचे उतार लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रो-रोकर परिजन हुए बेहाल 
घटना के बाद मृतक के पिता मैकू लाल बेहोश हो गए। परिजन उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल ले आए, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक के भाई प्रदीप, बहन रोहिणी, पिंकी और मां रामबेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

गांव में चर्चा है कि इस घटना से पहले जब चोरी के आरोप की जानकारी हुई तो चंद्रभान के परिजन चोरी के आरोप लगाने वाले से समझौते में लग गए। गांव के कुछ लोगों ने मध्यस्तता भी की। इसी बीच चंद्रभान ने आत्महत्या कर ली। 

सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा है कि मृत युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। चोरी के आरोपों की जांच कराई जाएगी। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed