{"_id":"6adbbc652f7fba928e06cad3","slug":"route-diversions-will-be-in-place-on-the-kachhla-and-attaina-ghat-road-for-sharad-purnima-and-ganga-snan-badaun-news-c-123-1-bdn1038-176097-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शरद पूर्णिमा व गंगा स्नान पर कछला और अटैना घाट मार्ग पर रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शरद पूर्णिमा व गंगा स्नान पर कछला और अटैना घाट मार्ग पर रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन
बदायूं। शरद पूर्णिमा और गंगा स्नान पर कछला गंगा घाट एवं अटैना घाट पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात डायवर्जन प्लान तैयार किया है। इसके मुताबिक, 24 अक्तूबर रात आठ बजे से 25 अक्तूबर रात आठ बजे तक जिले में निर्धारित मार्गों से ही वाहनों का आवागमन होगा। बदायूं से हाथरस, अलीगढ़, मथुरा और राजस्थान जाने वाले वाहनों को उझानी बाइपास से मुजरिया, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर, बबराला और अलीगढ़ होकर जाना होगा।
सीओ यातायात सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बदायूं से कासगंज, एटा और आगरा की ओर जाने वाले हल्के, मध्यम और भारी वाहन नौशेरा तिराहे से कादरचौक और कासगंज जिले के गंजडुंडवारा होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। पुलिस ने मुजरिया चौराहे और सहसवान के कछला रोड से कछला होते हुए कासगंज की ओर जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाया है।
डायवर्जन व्यवस्था के प्रभावी संचालन के लिए नौशेरा तिराहे और राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहे पर सिविल लाइंस थाना पुलिस व यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। उझानी बड़े बाइपास पर उझानी पुलिस और यातायात पुलिस तैनात रहेगी। वहीं, मुजरिया चौराहे पर मुजरिया पुलिस और सहसवान के कछला रोड पर सहसवान थाना पुलिस यातायात व्यवस्था संभालेगी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं पर यह डायवर्जन प्लान लागू नहीं होगा। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।