फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vehicle loaded with 89 bags of urea seized at the Badaun-Bareilly border

Budaun News: बदायूं-बरेली सीमा पर यूरिया की 89 बोरियों से भरा वाहन जब्त

Sat, 24 Oct 2026 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Vehicle loaded with 89 bags of urea seized at the Badaun-Bareilly border
पिकअप में भरी खाद चेक करते जिला कृ​षि अ​धिकारी मनोज रावत। स्रोत विभाग
बदायूं। बदायूं-बरेली जिले की सीमावर्ती ग्राम मुझियाना के आगे बरेली की ओर जा रही पिकअप को बृहस्पतिवार की रात कृषि विभाग की टीम ने पकड़ लिया। पिकअप में यूरिया की 89 बोरियां लदी थीं। अधिकारियों के मुताबिक, इसे कालाबाजारी कर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी ने वाहन चालक विजय सिंह पुत्र छिद्दालाल निवासी ग्राम झिझरी जनपद बरेली से पूछताछ की। चालक ने बताया कि यूरिया ग्राम मोहम्मदी स्थित उर्वरक विक्रेता मेसर्स राजपूत बीज भंडार के विक्रेता सुरेश वर्मा निवासी ग्राम मुझियाना की ओर से उपलब्ध कराई गई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि चालक अनुदानित उर्वरक यूरिया से संबंधित कोई भी अभिलेख दिखाने में असमर्थ रहा। टीम ने नमूना लेते हुए यूरिया के 89 बैग मय वाहन के जब्त कर लिए।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत, प्रधान सहायक संजय कुमार सिंह, वरिष्ठ सहायक संजीव कुमार, कनिष्ठ सहायक अंकित कुमार, प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार बिनावर चरण सिंह यादव, प्राविधिक सहायक धर्मेंद्र कुमार, एटीएम ऋषिदेव एवं महेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
पकड़े पिकअप के चालक की सहायता से मेसर्स राजपूत बीज भंडार मोहम्मदी के विक्रेता सुरेश वर्मा की ओर से जनपद से अनुदानित यूरिया अन्य जनपद को डायवर्ट किया जा रहा था, जिसकी पुष्टि चालक ने की है। दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। - मनोज रावत, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed