फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   East Coast Railway GDCE Recruitment 2026: Applications Open for 1,421 Posts

Railway Jobs 2026: रेलवे में एएलपी, स्टेशन मास्टर समेत 1421 पदों पर आवेदन शुरू, 10वीं-12वीं पास भरें फॉर्म

Sat, 15 Aug 2026 07:00 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 15 Aug 2026 07:00 AM IST
सार

East Coast Railway GDCE Vacancy 2026: ईस्ट कोस्ट रेलवे ने सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2026 के तहत 1,421 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार 14 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के माध्यम से सहायक लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, जूनियर इंजीनियर और तकनीशियन समेत विभिन्न पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन

विस्तार

East Coast Railway GDCE Recruitment 2026: ईस्ट कोस्ट रेलवे (East Coast Railway) ने सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (GDCE) 2026 के तहत 1,421 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र कर्मचारी रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC), भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 14 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत सहायक लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, मालगाड़ी प्रबंधक, जूनियर इंजीनियर और तकनीशियन समेत विभिन्न पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन

क्या होनी चाहिए पदवार योग्यता?

विज्ञापन
पद योग्यता
सहायक लोको पायलट (ALP) 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई या अप्रेंटिसशिप। मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
स्टेशन मास्टर किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री।
मालगाड़ी प्रबंधक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री।
जूनियर इंजीनियर (JE) संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिप्लोमा या डिग्री।
तकनीशियन 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई या अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र।
जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट 12वीं पास और कंप्यूटर पर हिंदी या अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान आवश्यक।
वाणिज्यिक क्लर्क सह टिकट कलेक्टर 12वीं पास। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 50% अंक जरूरी हैं।

 

आयु सीमा की शर्तें

  • ईस्ट कोस्ट रेलवे जीडीसीई भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।
  • सामान्य (UR) वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए।
  • ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट मिलेगी, यानी उनकी अधिकतम आयु 45 वर्ष हो सकती है।
  • एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी, इसलिए उनकी अधिकतम आयु 47 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • जो एससी, एसटी या ओबीसी उम्मीदवार अनारक्षित (UR) पदों के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें आयु सीमा में कोई छूट नहीं मिलेगी।

कितना मिलेगा वेतन?

  • सहायक लोको पायलट (ALP) और तकनीशियन - वेतन स्तर 2
  • वाणिज्यिक क्लर्क सह टिकट कलेक्टर - वेतन स्तर 3
  • मालगाड़ी प्रबंधक - वेतन स्तर 5
  • स्टेशन मास्टर और जूनियर इंजीनियर (JE) - वेतन स्तर 6
  • चयनित उम्मीदवारों का वेतन संबंधित पद के वेतन स्तर और रेलवे के नियमानुसार तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed