फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CERT-In Scientist B Recruitment 2026: Apply Today for 133 Posts, Check Eligibility and Salary

CERT-In: वैज्ञानिक-बी पदों पर आवेदन की आज आखिरी तारीख, बिना अनुभव वालों के लिए शानदार मौका, तुरंत भरें फॉर्म

Mon, 17 Aug 2026 09:19 AM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 17 Aug 2026 09:19 AM IST
सार

CERT-In Scientist B Recruitment 2026: सीईआरटी-आईएन में वैज्ञानिक-बी के 133 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज 17 अगस्त 2026 को आखिरी मौका है। भर्ती में कार्य अनुभव अनिवार्य नहीं है। GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी और चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
 

विज्ञापन
CERT-In Scientist B Recruitment 2026: Apply Today for 133 Posts, Check Eligibility and Salary
CERT-In Scientist B Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

CERT-In Scientist B Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करने वाली इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने Scientist B के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आज, 17 अगस्त 2026 को आखिरी तारीख है।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 133 पद भरे जाएंगे। खास बात यह है कि उम्मीदवारों से किसी तरह का कार्य अनुभव नहीं मांगा गया है। ऐसे में पात्र नए स्नातक उम्मीदवारों के लिए भी यह अच्छा अवसर है।
विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू हुई थी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें आज निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन पूरा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

133 पदों पर होगी भर्ती

Scientist B के कुल 133 पदों में अलग-अलग तकनीकी क्षेत्रों के पद शामिल हैं।

 
विषय पद
कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी 83
डेटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 25
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 25
कुल 133


कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी के 83 पदों में सामान्य वर्ग के 35, एससी के 12, एसटी के 6, ओबीसी-एनसीएल के 23 और ईडब्ल्यूएस के 7 पद शामिल हैं। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी नियमानुसार आरक्षण का प्रावधान है।
 

GATE स्कोर जरूरी, अनुभव की जरूरत नहीं

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय का वैध GATE स्कोर होना चाहिए। GATE 2024, 2025 और 2026 के स्कोर मान्य होंगे।
 

पद/क्षेत्र मान्य GATE पेपर
कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी CS
डेटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस DA
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग EC

शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी पद के लिए संबंधित क्षेत्र में स्नातक या विज्ञान में परास्नातक डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। MCA उम्मीदवार भी पात्र हैं।

डेटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पद के लिए संबंधित विषय में बीटेक डिग्री जरूरी है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग पद के लिए संबंधित शाखा में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

उम्र कितनी होनी चाहिए?

आवेदन की अंतिम तारीख के आधार पर अधिकतम आयु सीमा वर्ग के अनुसार अलग-अलग है।

वर्ग अधिकतम आयु
सामान्य/ईडब्ल्यूएस 30 वर्ष
ओबीसी-एनसीएल 33 वर्ष
एससी/एसटी 35 वर्ष
दिव्यांग उम्मीदवार 40 वर्ष

 

अन्य पात्र आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
 

GATE स्कोर और इंटरव्यू से होगा चयन

Scientist B पदों पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग GATE स्कोर के आधार पर की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची GATE और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर तैयार होगी।

चयन का आधार वेटेज
GATE स्कोर 60%
इंटरव्यू 40%

 

लेवल-10 का वेतन मिलेगा

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-10 के तहत वेतन दिया जाएगा। वेतनमान ₹56,100 से ₹1,77,500 है। भत्तों को जोड़ने पर मासिक वेतन करीब ₹1 लाख तक हो सकता है।

आवेदन शुल्क नहीं लगेगा

इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी पात्र उम्मीदवार बिना किसी आवेदन शुल्क के फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed