फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj: 19-Year-Old Dies Drowning in Ganga While Going to Collect Water for Kanwar

UP: आठ दिन पहले दिल्ली में मिला लापता बेटा, कांवड़ भरने के दौरान गंगा में डूब गया; बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Mon, 17 Aug 2026 09:53 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 17 Aug 2026 09:53 AM IST
सार

कासगंज में कांवड़ भरने लहरा गंगा घाट पहुंचा 19 वर्षीय अमन पुंढीर स्नान के दौरान तेज बहाव में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। अमन आठ दिन पहले ही दिल्ली से घर लौटा था। वह परिवार का इकलौता बेटा था, जिसकी मौत से घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kasganj: 19-Year-Old Dies Drowning in Ganga While Going to Collect Water for Kanwar
अमन का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के मोहनपुरा के गांव टीकमपुरा निवासी 19 वर्षीय युवक अमन पुंढीर पुत्र रामकिशन पुंढीर की गंगा में डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक रविवार की देर शाम गांव के अन्य साथियों सहित सोरों जी के लहरा गंगा घाट कांवड़ भरने के लिए गया था। रात्रि करीब 1 बजे गंगा स्नान के दौरान गंगा के तेज बहाव में डूब गया। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा स्नान कर रहे अन्य श्रद्धालुओं के पैरों से जा टकराया। इधर साथियों ने भी अपने सभी सदस्यों की गिनती की तो पता चला अमन गायब है। तत्काल सभी युवक को ढूंढने में लगे। डूबे हुए युवक को जब तक निकाला गया तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है 

कुछ दिन हुआ था लापता
गांव टीकमपुरा निवासी भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने बताया कि अमन पुंढीर कुछ दिन पूर्व पंजाब के अंबाला में नौकरी के दौरान अचानक लापता हो गया था। उस वक्त परिजन बेहद परेशान हुए थे। तमाम प्रयास के बाद आठ दिन पूर्व लापता युवक को दिल्ली से ढूंढकर साथ घर लेकर आए। नियति का खेल भी विचित्र है। महज आठ दिन में ही जीवन लीला समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुझ गया इकलौता चिराग
मृतक युवक अमन पुंढीर परिवार का इकलौता पुत्र था। युवक की डूबकर मृत्यु होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। माता पिता और छोटी बहन खुशी का रो रोकर बुरा हाल है। इस घटना से हर कोई स्तब्ध रह गया हैं। पूरे क्षेत्र में भारी शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed