फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: Bus Crashes Into Transformer After Driver Falls Ill, Major Accident Averted

UP: आगरा में बड़ा हादसा टला, चालक की तबीयत बिगड़ी तो ट्रांसफॉर्मर में घुसी बस; मची अफरा-तफरी

Mon, 17 Aug 2026 11:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 17 Aug 2026 11:16 AM IST
सार

न्यू आगरा थाना क्षेत्र में एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर ट्रांसफॉर्मर जा घुसी। बताया गया है कि बस चालक की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। 
 

विज्ञापन
Agra: Bus Crashes Into Transformer After Driver Falls Ill, Major Accident Averted
रोडवेज बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र में मुगल रोड पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चालक की अचानक तबीयत बिगड़ने से एक बस अनियंत्रित हो गई। बस सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर से जा टकराई। हादसे में बड़ा नुकसान होने से बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस मुगल रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर में जा घुसी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


हादसे में बस और ट्रांसफॉर्मर को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास मौजूद लोग बस की चपेट में नहीं आए। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed