फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress MP Sanjana Jatav Targets BJP Over Corruption and Paper Leaks During Agra Visit

UP: भाजपा राज में हर वर्ग परेशान, भ्रष्टाचार- पेपर लीक से जनता त्रस्त; संजना जाटव बोलीं- चुनाव में मिलेगा जवाब

Mon, 17 Aug 2026 09:46 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 17 Aug 2026 09:46 AM IST
सार

आगरा में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के दौरान सांसद संजना जाटव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और चुनाव में सबक सिखाने का दावा किया। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की सूची पर मंथन हुआ; सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की बात कही गई।
 

विज्ञापन
Congress MP Sanjana Jatav Targets BJP Over Corruption and Paper Leaks During Agra Visit
सांसद संजना जाटव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर की कांग्रेस सांसद और पर्यवेक्षक संजना जाटव का कहना है कि भाजपा राज में सभी परेशान हैं। भ्रष्टाचार और पेपर लीक हो रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। संगठन सृजन अभियान के तहत उन्होंने आगरा में कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी और नए संगठन के लिए मंथन किया।
विज्ञापन


पंचकुइयां स्थित होटल में बातें करते हुए पर्यवेक्षक ने कहा कि भाजपा में महिला, दलित, युवाओं का शोषण हो रहा है। रोजगार नहीं मिल रहा है। पेपर लीक हो रहे हैं। महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम और विधानसभा चुनाव में सपा-बसपा से गठबंधन के सवाल पर गोलमोल जवाब दिया। बैठक में पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू हुईं।
विज्ञापन


इस दौरान जिलाध्यक्ष के लिए 13 और महानगर अध्यक्ष पद के लिए पर्यवेक्षक को 16 नामों की सूची दी है। पर्यवेक्षक का कहना है कि इस बार जिम्मेदारी सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता को मिलेगी। इनमें से 6-6 नाम चयन कर हाईकमान को भेजेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार, महानगर अध्यक्ष अमित सिंह, मनोज जैन बोहरा, ओमवीर यादव, डॉ. मधुरिमा शर्मा, बुरहान शमशी, याकूब शेख, अनुज शर्मा, मुकेश डांगुर, नम्रता दान, अनुज शिवहरे, गीता सिंह, ताहिर हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed