फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kanwariyas Block Road in Khandari Over Kanwar Offering, Raise Slogans Against Police

Agra: डाक कावंड़ चढ़ाने से रोका, तो हो गया बवाल, चक्कर खाकर गिरे कांवड़िये; पुलिस के छूटे पसीने

Mon, 17 Aug 2026 09:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 17 Aug 2026 09:17 AM IST
सार

आगरा के खंदारी पंचायती बगीची पर कांवड़ चढ़ाने की मांग को लेकर शिवभक्तों ने मार्ग जाम कर दिया और पुलिस से नोकझोंक के बीच मुर्दाबाद के नारे लगाए।
 

विज्ञापन
Kanwariyas Block Road in Khandari Over Kanwar Offering, Raise Slogans Against Police
हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खंदारी स्थित पंचायती बगीची पर सोमवार को कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों ने कांवड़ चढ़ाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। बड़ी संख्या में कांवड़िए सुबह से ही मौके पर मौजूद थे। जल चढ़ाने की अनुमति को लेकर पुलिस और कांवड़ियों के बीच नोकझोंक भी हुई। आक्रोशित भक्तों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन




 कुछ कांवड़िए डाक कांवड़ लेकर गोल चक्कर के चक्कर लगाते रहे। लोगों ने बताया कि कई भक्त सुबह करीब छह बजे से खड़े थे। लंबे इंतजार और गर्मी के कारण कुछ युवक चक्कर खाकर गिरने लगे। इससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


कांवड़िए पंचायती बगीची पर कांवड़ चढ़ाने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही। मार्ग जाम होने से यातायात भी प्रभावित हुआ और वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में कांवड़िए कांवड़ लेकर दूसरे मंदिर की ओर चले गए। पुलिस ने मौके पर व्यवस्था संभाली और यातायात को सुचारू कराने का प्रयास किया। घटना के दौरान काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed