{"_id":"6a82c668d101b36c690985e1","slug":"baby-girl-born-on-moving-roadways-bus-driver-rushes-mother-to-chc-in-saiyan-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी रोडवेज बस में गूंजी किलकारी, सफर के बीच गर्भवती ने दिया बच्ची को जन्म; चालक ने मानवता का निभाया फर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी रोडवेज बस में गूंजी किलकारी, सफर के बीच गर्भवती ने दिया बच्ची को जन्म; चालक ने मानवता का निभाया फर्ज
Mon, 17 Aug 2026 01:59 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:59 PM IST
सार
आगरा से धौलपुर जा रही रोडवेज बस उस समय प्रसव कक्ष बन गई, जब सफर के दौरान महिला की डिलीवरी हो गई। बस चालक की सूझबूझ से महिला और नवजात को तुरंत सीएचसी पहुंचाया गया, जहां दोनों की देखभाल शुरू की गई।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस में गूंजी किलकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा से मनियां जा रही रोडवेज बस में गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। रास्ते में ही उसने बच्ची को जन्म दे दिया। इस दौरान चालक ने बस को सीधे सीएचसी सैंया के गेट पर रोक दिया, जहां स्वास्थ्यकर्मियों ने जच्चा और नवजात को सुरक्षित भर्ती किया। चालक ने जिस तरह मानवता का फर्ज निभाया, उसकी खूब तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
थाना मनियां ज़िला धौलपुर निवासी नरवेश अपनी गर्भवती पत्नी निर्मला को अपनी मां के साथ आगरा से झांसी डिपो की बस से मनियां जा रहे थे। उन्होंने बताया कि दोपहर 12.30 बजे पत्नी को को प्रसव पीड़ा होने लगी। बस चालक भीम सेन ने बस की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे वे जल्दी से सैंया पहुंच सकें। इस बीच रास्ते में ही प्रसव हो गया। चालक ने बस को सीएचसी गेट पर रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर सीएचसी स्टाफ आ गया। स्टाफ नर्स राधा कुशवाह अपनी साथी राधा के साथ जच्चा और नवजात शिशु को बस से उतार कर सीएचसी के अंदर ले गईं। उन्होंने बताया कि मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं। महिला की यह दूसरी डिलेवरी है पहला चार वर्षीय बालक भी साथ है।