फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी नौकरियां : 8वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए टॉप पांच भर्तियां, जहां मिलेगी शानदार सैलरी

Thu, 20 May 2021 07:30 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 20 May 2021 07:30 PM IST
सार

इनमें कुछ ऐसी हैं जहां आठवीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं तो कुछ ऐसी हैं जिनमें स्नातक पास होना भी जरूरी है। तो फिर देर किस बात की तुरंत आगे कि स्लाइड पढ़ें और अपने योग्यता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ सरकारी नौकरियों के लिए आज ही आवेदन करें ...  

विज्ञापन
top govt jobs india : top five govt jobs of 2021 in india apply for sarkari naukri with best salary jobs
नौकरियां - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी के इस भयावह दौर में नौकरी की अहमियत सबको अच्छे से समझ आ गई है। सबकी पहली ख्वाहिश सरकारी नौकरी पाने की होती है। किसी बात का इंतजार है तो वह है वक्त पर सही और सटीक जानकारी एवं मार्गदर्शन मिलने का। यहां अमर उजाला डॉट कॉम पर हम आपको इस खबर में 05 बड़ी सरकारी नौकरियों और भर्ती परीक्षाओं के बारे में बताने वाले हैं, जहां लाखों तक की सैलरी मिलेगी।


इनमें से कई के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी तो कुछ के लिए आवेदन जल्द प्रारंभ होने वाले हैं। वहीं, कुछ ऐसी हैं जिनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी नजदीक आ गई है। इन भर्तियों में केंद्र सरकार के मंत्रालय, रेल मंत्रालय के उपक्रमों, शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी और पुलिस भर्ती स्तर की नौकरियों की जानकारी दी गई है।
इनमें कुछ ऐसी हैं जहां आठवीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं तो कुछ ऐसी हैं जिनमें स्नातक पास होना भी जरूरी है। तो फिर देर किस बात की तुरंत आगे कि स्लाइड पढ़ें और अपने योग्यता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ सरकारी नौकरियों के लिए आज ही आवेदन करें ...  

top govt jobs india : top five govt jobs of 2021 in india apply for sarkari naukri with best salary jobs
सरकारी नौकरियां, जहां मिलेगी लाखों की सैलरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

केंद्र सरकार के मंत्रालय में मिल रहीं 24 लाख रुपये वेतन वाली नौकरियां 
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में 24 लाख रुपये तक के सालाना पैकेज पर नौकरियां मिल रहीं हैं। दरअसल, मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस ने रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार और रिकवरी ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।वित्त मंत्रालय में रिक्त 53 पदों पर योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
आवेदन के लिए 07 जून, 2021 अंतिम तिथि है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट finmin.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, वेतन आदि के लिए उम्मीदवार यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 

top govt jobs india : top five govt jobs of 2021 in india apply for sarkari naukri with best salary jobs
रेलवे में बंपर भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics

रेलवे में 3591 पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका
रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। पश्चिमी रेलवे, मुंबई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर अप्रेंटिस के 3591 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अधिसूचना के मुताबिक 25 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन पदों पर 60 हजार रुपये तक की तनख्वाह मिलेगी।
इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मुंबई, अहमदाबाद, वडोदरा, रतलाम सहित 13 डिवीजन में इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पेंटर आदि के पदों पर की जाएगी। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी यहां क्लिक कर सकते हैं।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
top govt jobs india : top five govt jobs of 2021 in india apply for sarkari naukri with best salary jobs
jobs

महिला और बाल विकास विभाग में सीधे मिल रही हैं नौकरियां 
महिला और बाल विकास विभाग (WCD) कर्नाटक सरकार के तहत चामराजनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायक के पदों पद भर्ती शुरू हुई है। महिला और बाल विकास विभाग ने इस सीधी भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार महिला और बाल विकास विभाग (WCD), चामराजनगर के इन पदों के आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 25 मई, 2021 है।  इस भर्ती के लिए कुल पदों की संख्या 223 है। इसमें आठवीं से लेकर 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, वेतन आदि के लिए उम्मीदवार यहां क्लिक कर सकते हैं।  

 

विज्ञापन
top govt jobs india : top five govt jobs of 2021 in india apply for sarkari naukri with best salary jobs
jobs

रेल मंत्रालय के उपक्रम में खाली हैं 1074 पद 
भारत सरकार (रेल मंत्रालय) के उपक्रम, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ने अपनी 1074 पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। डीएफसीसीएल भर्ती 2021 का ऑनलाइन लिंक 23 जुलाई, 2021 तक जारी रहेगा। डीएफसीसीएल ने विभिन्न सेक्शन में जूनियर मैनेजर, एक्जीक्यूटिव और जूनियर एक्जीक्यूटिव के लिए 1074 रिक्तियों पर भर्ती शुरू की हैं।
परीक्षा अस्थायी रूप से सितंबर / अक्तूबर 2021 में  आयोजित की जाएंगी। वे उम्मीदवार जो रिक्तियों में रुचि रखते हैं, वे अब ऑनलाइन मोड के माध्यम से भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरण यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed