काम का दबाव और अनियमित दिनचर्या की वजह से आज के समय में तीसरा आदमी डिप्रेशन से जुझ रहा है। डिप्रेशन को ट्रिगर करने में हमारी डाइट भी अहम भूमिका निभाती है। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि आहार और पोषण का हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे हेल्दी फूड्स के बारे में बताएंगे, जो तनाव को कम करने में मदद करते हैं।
तनाव और चिंता से रहना चाहते हैं दूर, तो आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओमेगा-3 फैटी एसिड
मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन के तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी सेहत के लिए लाभदायक माने जाते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड उदासी, अवसाद, चिंता को कम करने में बेहद मददगार है।
दही
दही में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसमें बैक्टीरिया, लैक्टोबैसिलस और बिफीडोबैक्टीरिया के तत्व पाए जाते हैं। दही में पाए जाने वाले पोषक तत्व तनाव को कम कर खुशी देने का काम कर सकते हैं।
अंडा
अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से यदाशत को बढ़ाया जा सकता है। इसे खाने से प्रोटीन, कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलता है। अंडा का सेवन हमारे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
बादाम
बादाम को दिमाग के लिए अच्छा माना जाता है। बादाम में मैग्नीशियम होता है, जो प्रभावी रूप से चिंता से संबंधित लक्षणों का इलाज कर सकता है। क्योंकि मैग्नीशियम मस्तिष्क में न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन के स्तर को संतुलित रखने में मदद कर सकता है।

कमेंट
कमेंट X