{"_id":"69a97022fd4b9511c80dc80f","slug":"best-flowers-for-spring-season-gardening-tips-2026-03-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gardening Tips: वसंत ऋतु में ऐसे सजाएं अपनी बगिया, हर कोना महकेगा रंग-बिरंगे फूलों से","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Gardening Tips: वसंत ऋतु में ऐसे सजाएं अपनी बगिया, हर कोना महकेगा रंग-बिरंगे फूलों से
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Thu, 05 Mar 2026 05:30 PM IST
सार
Flowers For Spring Season : वसंत का मौसम मन की नई उमंगें जगाता है। बगीचे में खिले फूलों को देख मन खुश हो उठता है। आपकी बगिया इसी तरह खुशबू बिखेरती रहे, इसके लिए जरूरी है कि इस मौसम के फूलों के पौधे लगाए जाएं?
विज्ञापन
1 of 4
Gardening
- फोटो : pexel
Link Copied
वंदना त्यागी
Spring Gardening Tips Hindi: वसंत ऋतु का आगमन होते ही मौसम में एक नई ताजगी घुल जाती है। पेड़ों पर नई कोपलें आती हैं, खेत सरसों के पीले फूलों से चमक उठते हैं और हर घर की बगिया रंग-बिरंगे फूलों और खुशबुओं से भरने लगती है। यही कारण है कि वसंत को ऋतुराज कहा जाता है। ऐसे में अगर आप सही फूलों का चुनाव और उनकी थोड़ी देखभाल करें तो आपकी बगिया जीवंत, खुशबूदार और मनमोहक बन जाएगी।
किन फूलों का चुनाव
बसंत ऋतु फूलों के पौधे लगाने का सबसे उत्तम समय होता है। इस मौसम में गुलाब सबसे पहली पसंद होता है, जिन्हें आप कई रंगों में लगा सकती हैं। गेंदा भी कई रंगों में उपलब्ध होता है और बगिया को चमकदार बना देता है। पेटुनिया के घंटीनुमा, रंग-बिरंगे फूल क्यारियों और गमलों दोनों में खूब खिलते हैं। लिली के छोटे-बड़े फूल लंबे समय तक टिकते हैं। इसके अलावा डायन्थस, फ्लॉक्स, डेहलिया, मोगरा और बुरांश जैसे फूल भी बसंत में खूब खिलते हैं।
Trending Videos
2 of 4
गार्डनिंग टिप्स
- फोटो : Adobe
सही जगह का चयन
आपकी बगिया में वसंती फूल अच्छी तरह खिलें, इसके लिए सही जगह का चयन बहुत जरूरी है। अधिकतर फूलों को हल्की सी तेज धूप पसंद होती है, इसलिए उन्हें ऐसी जगह लगाएं, जहां रोज कम से कम चार से छह घंटे धूप आती हो। पौधे अगर गमलों में लगा रही हैं, तो उन्हें समय-समय पर धूप में रखें। पौधों के लिए बहुत तेज धूप या पूरी छांव दोनों ही नुकसानदेह होती हैं, जो आपकी सुंदर बगिया को बेजान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
पौधे में पानी देने का सही तरीका
- फोटो : Instagram
पानी, खाद और मिट्टी
वसंत ऋतु में बढ़ते तापमान और नई वृद्धि के कारण पौधों को अधिक पानी की आवश्यकता होती है। अच्छी वृद्धि के लिए पौधों की मिट्टी ऐसी होनी चाहिए, जिसमें पानी जमा न हो। हर 15–20 दिन में जैविक खाद या गोबर की खाद डालने से पौधे अच्छी तरह से बढ़ते हैं। वहीं हफ्ते में एक बार पत्तियों पर पानी का हल्का स्प्रे करने से पौधों में ताजगी बनी रहती है। साथ ही जरूरत हो तो जड़ों में फंगीसाइड का उपयोग भी किया जा सकता है।
4 of 4
छंटाई करना जरूरी
- फोटो : Adobe Stock
छंटाई करना जरूरी
वसंत ऋतु कटाई-छंटाई और पौधों के गमले बदलने के लिए भी सबसे सही समय होता है। सूखी टहनियों और मुरझाए फूलों को हटाने से पौधे और बेहतर तरीके से बढ़ते हैं। फूलों से सजी बगिया घर की सुंदरता बढ़ाती है, तनाव कम करती है और मन को शांति देती है। आज के व्यस्त जीवन में प्रकृति के सानिध्य में कुछ पल बिताने के लिए घर की बगिया सबसे सुरक्षित और सुकूनभरी जगह बन जाती है।
कैलेंडुला : यह चमकीले पीले और नारंगी रंग का फूल होता है, जो कम देखभाल में भी खूब खिलता है।
क्लार्किया : हल्के गुलाबी और बैंगनी रंगों वाला यह फूल बगीचे को सॉफ्ट और एस्थेटिक लुक देता है।
गोमफ्रेना : यह लंबे समय तक खिलने वाला फूल है, जो सूखने पर भी अपनी रंगत बनाए रखता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X