Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्ट हेल्थ: ऑफिस में घंटों बैठने वालों के लिए जरूरी खबर, विशेषज्ञों ने बताया दिल की सेहत सुधारने का आसान उपाय

Sat, 31 Oct 2026 06:13 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 31 Oct 2026 06:13 PM IST
सार

लंबे समय तक बैठे रहना हृदय स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। शोध के अनुसार रोजमर्रा की छोटी गतिविधियां और थोड़े समय के लिए भी तेज शारीरिक व्यायाम इस जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं। सीढ़ियां चढ़ना, तेज चलना और सक्रिय रहना बेहतर जीवनशैली की शुरुआत है।

विज्ञापन
Simple Activities That May Reduce Heart Disease Risk kaise kam kare
दिल की बीमारियां - फोटो : Amarujala.com/AI

आज की दुनिया में सुविधाएं हमारी प्राथमिकता बन गई हैं। ऑनलाइन खरीदारी से लेकर डिजिटल मनोरंजन तक ने जीवन को काफी आसान बना दिया है।  लेकिन इनके साथ हमारी आदतें भी बदल रही हैं। अब चूंकि पहले की तुलना में चीजें इतनी आसानी से उपलब्ध हो रही हैं, इसने लोगों की शारीरिक मेहनत को काफी कम कर दिया है।



ऑफिस में घंटों तक लगातार बैठकर काम करना हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबे समय तक बैठे रहना आपके दिल की सेहत के लिए खतरा बन सकता है? विशेषज्ञों का कहना है कि दिल को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियां बहुत जरूरी हैं। अगर आप व्यायाम के लिए जिम नहीं जा पा रहे हैं तो दिनभर की छोटी-छोटी शारीरिक गतिविधियां भी बड़ा बदलाव ला सकती हैं।

अब बड़ा सवाल ये है कि फिर दिल की सेहत को ठीक रखने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?

Trending Videos
Simple Activities That May Reduce Heart Disease Risk kaise kam kare
दिनभर बैठे रहने से भी बढ़ता है जोखिम - फोटो : AI Generated

हल्के स्तर की गतिविधियां भी हो सकती हैं फायदेमंद

अध्ययनों से पता चलता है कि रोजाना कुछ मिनट वॉक, लिफ्ट की जगह पर सीढ़ियों का इस्तेमाल करना और बीच-बीच में अपनी सीट से उठकर थोड़ी देर वॉक करने की आदत भी हृदय रोगों के खतरे को कम करने में मदद कर सकती है। यानी दिल को स्वस्थ रखने का आसान मंत्र है- बैठे रहने की आदत छोड़ें और चलते-फिरते रहें।

दिनभर कुर्सी पर बैठकर काम करना, गाड़ी से सफर करना और घर पहुंचकर सोफे पर आराम करना आधुनिक जीवनशैली का हिस्सा बन गया है। लेकिन इस दिनचर्या में थोड़ी-थोड़ी शारीरिक गतिविधियां जोड़कर सेहत को बेहतर बनाया जा सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, रोजाना सीढ़ियां चढ़ना, फोन पर बात करते हुए टहलना, घर के काम करना या बैठे-बैठे पैरों को हिलाने जैसी मामूली गतिविधियां भी शरीर को सक्रिय रखने, कैलोरी बर्न को बढ़ाने और हृदय रोगों के खतरे को कम करने में मदद कर सकती हैं। इसके लिए हर बार जिम जाने या व्यायाम के लिए अलग से समय निकालने की जरूरत नहीं है।

Simple Activities That May Reduce Heart Disease Risk kaise kam kare
दिल की बीमारियों का खतरा - फोटो : adobe stock images

अध्ययन में क्या पता चला?

बीबीसी फ्यूचर की रिपोर्ट के मुताबिक रोजमर्रा की ऐसी गतिविधियों को आकस्मिक शारीरिक सक्रियता कहा जाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार इन छोटी गतिविधियों को नियमित दिनचर्या में शामिल करने से लंबे समय तक बैठे रहने के स्वास्थ्य संबंधी नुकसान कम किए जा सकते हैं। 
 

  • यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में ब्रिटेन के 22 हजार से अधिक लोगों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है।
  • इन लोगों की गतिविधियों को दर्ज करने वाले उपकरणों की मदद से यह समझने की कोशिश की गई कि वे दिनभर कितना चलते-फिरते हैं।
  • जो लोग शरीर को सक्रिय रखते थे, भले ही भारी व्यायाम न कर पाते हों उनमें आगे चलकर दिल की बीमारियों का जोखिम अधिक देखा गया है।


बीमारी के लक्षणों पर दें ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर पर बीमारियों का असर अचानक नहीं दिखता। कई बार शरीर की जरूरतों को टालने से जोखिम धीरे-धीरे बढ़ता है। इसलिए सेहत की चर्चा केवल बीमारी होने पर नहीं, बल्कि जीवन के दैनिक स्तर पर भी करनी चाहिए। परिवारों, स्कूलों और दफ्तरों में ऐसा माहौल बनाना जरूरी है, जहां स्वस्थ विकल्प अपनाना कठिन न हो।

तकनीक का उपयोग समझदारी से किया जा सकता है,उसे हमारी दिनचर्या पर हावी होने देने के बजाय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बनाया जाए। असली बदलाव छोटे संकल्पों से शुरू होता है, जिन्हें लंबे समय तक निभाया जा सके।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed