Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: दिवाली के बाद कान हो गए हैं सुन्न और आ रही है सीटी की आवाज? कैसे पाएं इस समस्या में आराम

Mon, 09 Nov 2026 02:42 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 09 Nov 2026 02:42 PM IST
सार

दिवाली पर पटाखों की तेज आवाज कानों की संवेदनशील कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे कम सुनाई देने, कान सुन्न होने और सीटी बजने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। तेज आवाज से होने वाली इस समस्या को लेकर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

विज्ञापन
Temporary Hearing Loss After Diwali know Causes and Prevention
आंखों की समस्याएं - फोटो : Amarujala.com/AI

दिवाली का त्योहार हो गया, लेकिन अब इसके कुछ साइड-इफेक्ट्स लोगों में स्पष्ट रूप से देखे जा रहे हैं। दिवाली पर पटाखों की तेज आवाज और धमाकों के बीच जश्न मनाना हम सभी को पसंद होता है, लेकिन इसकी कीमत हमारे कानों को चुकानी पड़ सकती है। त्योहार के बाद लोगों को कानों में सुन्नपन, कम सुनाई देने या कानों में सीटी बजने जैसी समस्याएं होने लगती हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, पटाखों से निकलने वाली तेज आवाज कान के अंदर मौजूद बेहद संवेदनशील हेयर सेल्स को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ये कोशिकाएं हमें सुनने में मदद करती हैं।  अध्ययनों से पता चलता है कि बहुत तेज आवाज में रहने से कुछ समय के लिए आपके सुनने की क्षमता कम हो सकती है, जिसे टेम्पररी हियरिंग लॉस कहते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, तेज धमाके से कानों की क्षमता कुछ समय के लिए प्रभावित हो सकती है, हालांकि इससे स्थायी नुकसान नहीं होता है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो आइए जानते हैं कि इससे कैसे आराम पाया जा सकता है?

Trending Videos
Temporary Hearing Loss After Diwali know Causes and Prevention
कम सुनाई देने की समस्या - फोटो : Adobe Stock Images

दिवाली के बाद कानों की समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, अचानक तेज धमाके की आवाज के कारण कान सुन्न हो जाते हैं, कान में सीटी बजने की समस्या हो सकती है। बच्चों और बुजुर्गों को इस समस्या से ज्यादा प्रभावित देखा जाता है। तेज आवाज के संपर्क में आने से कानों की संवेदनशील कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। इससे कुछ समय के लिए आवाज धीमी या अस्पष्ट सुनाई देती है।
 

  • तेज आवाज के संपर्क में आने के कारण कानों में घंटी-सीटी या भिनभिनाहट जैसी आवाज सुनाई देती है, इससे टिनिटस कहा जाता है।
  • पटाखों की आवाज लगभग 150 डेसिबल तक पहुंच सकती है। इतनी तेज आवाज के कारण आपको सुनने की समस्याओं में दिक्कत हो सकती है।
Temporary Hearing Loss After Diwali know Causes and Prevention
कम सुनाई देने की समस्या - फोटो : Freepik.com

कान सुन्न हो जाएं तो क्या करें?

डॉक्टर बताते हैं, दिवाली के बाद अक्सर लोगों में कानों की समस्या बढ़ जाती है। अगर आप भी इस तरह की दिक्कतों से परेशान हैं तो कुछ सावधानियां बरतनी बहुत जरूरी है।
 

  • तेज आवाज वाली जगह से दूर जाकर शांत वातावरण में रहें।
  • कुछ समय तक हेडफोन, ईयरफोन और तेज संगीत सुनने से बचें।
  • कान में तेल, पानी या कोई घरेलू नुस्खे वाली चीजें न डालें।
  •  कान में ईयरबड डालकर सफाई करने की कोशिश न करें।
  •  सुनने की क्षमता कम होने या कान में सीटी बजने की दिक्कत लगातार बनी हुई है तो इसे अनदेखा न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Temporary Hearing Loss After Diwali know Causes and Prevention
कानों में होने वाली समस्याएं - फोटो : Adobe stock

समय रहते लें डॉक्टरी मदद

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, अगर अचानक एक या दोनों कानों से सुनाई देना कम हो जाए और समस्या में सुधार न हो रहा हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। इसे अचानक होने वाली सुनने की क्षमता में कमी माना जा सकता है। इसमें समय पर इलाज जरूरी है।

इसके अलावा अगर आपके कान में तेज दर्द, चक्कर आने, खून या पानी आने जैसी दिक्कतें कभी भी हों तो इनपर गंभीरता से ध्यान दें और डॉक्टर की सलाह लें।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed