{"_id":"5fa3e6988ebc3e9bb02fec2f","slug":"diwali2020-skin-care-tips-from-dust-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2020: इन टिप्स की सहायता से दिवाली की सफाई के दौरान रखें त्वचा का पूरा ख्याल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Diwali 2020: इन टिप्स की सहायता से दिवाली की सफाई के दौरान रखें त्वचा का पूरा ख्याल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Sat, 14 Nov 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
दिवाली के आने से पहले मौसम में परिवर्तन होना सामान्य बात है, लेकिन इसका सीधा प्रभाव हमारी त्वचा पर पड़ता है। वातावरण में जैसे ही ठंडक महसूस होने लगती है, हमारी त्वचा में खिंचाव महसूस होने लगता है और यही वो समय होता है जब हम घर की सफाई भी करते हैं। ऐसे में धूल से खिंचाव वाली खराब त्वचा और भी खराब होने लगती है, जो कि पूरी शीत ऋतु हमें परेशान करती है। इसलिए बहुत जरूरी है कि घर की सफाई के दौरान त्वचा को सुरक्षित रखा जाए। अगली स्लाइड्स में बताई गई टिप्स की सहायता से आपकी त्वचा भी रहेगी एकदम स्वस्थ।
Trending Videos
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
सूती कपड़े से बांधकर रखें चेहरा
सफाई करते वक्त पूरे समय चेहरा बांधकर रखें, धूल नहीं उड़ रही है तब भी। लंबे समय से रखे सामान पर धूल के कण होते हैं, वे हमें नहीं दिखते लेकिन जब सफाई करते हैं तो वे त्वचा पर आ जाते हैं। सूती कपड़े से चेहरे को बांधें ताकि लंबे समय तक चेहरा बंधा रहने पर भी त्वचा को नुकसान न हो।

- फोटो : social media
खुली त्वचा को दो बार धोयें
जब सफाई हो जाये तो चेहरा, हाथ, पैर, त्वचा पर जहां- जहां धूल पहुंची है, उसे एक बार साफ पानी से और फिर दूसरी बार फेसवॉश से साफ करें। फेसवॉश लगाते ही जल्दबाजी में चेहरे को न धोयें, 1-2 मिनट के लिए मसाज करें और फिर ही पानी से चेहरा धोयें। दूसरी बार चेहरा धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

- फोटो : सोशल मीडिया
क्लिनजिंग मिल्क का करें उपयोग
चेहरा धोने के बाद पूरे चेहरे पर अच्छे से क्लिनजिंग मिल्क लगाएं और हाथ- पांव, गर्दन आदि पर मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें। चेहरे पर क्लिनजिंग मिल्क लगाने के बाद कॉटन बॉल से चेहरे को साफ करें। जितनी भी धूल चेहरे, गर्दन आदि पर जमा होगी, सब कॉटन बॉल पर आ जायेगी। इस तरह से चेहरा साफ करने के बाद गुलाबजल या मॉइश्चराइजर लगाएं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
-सफाई करने से पहले कुछ न लगाएं
घर की सफाई करने से पहले त्वचा पर कुछ न लगाएं। यदि कोई मोइश्चराइजर लगाकर भी सफाई करने जा रहे हैं, तो त्वचा पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। अधिकतर मोइश्चराइजर क्रीम ऑयल आधारित होते हैं। तेल, धूल के लिए चुम्बक की तरह काम करता है। ऐसा करने से त्वचा लंबे समय के लिए खराब हो सकती है।