{"_id":"6ab4eda73022ee12d40fd9c6","slug":"brain-stroke-warning-signs-in-hindi-symptoms-of-brain-stroke-what-sudden-blackouts-and-vision-loss-could-mean-2026-09-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण: ब्लैकआउट से विजन लॉस तक, कब हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा? डॉक्टर से समझें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण: ब्लैकआउट से विजन लॉस तक, कब हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा? डॉक्टर से समझें
Thu, 24 Sep 2026 03:17 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 24 Sep 2026 03:17 PM IST
सार
Brain Stroke Warning Signs: अचानक बेहोशी, नजर कमजोर होना और शरीर में कमजोरी गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या के संकेत हो सकते हैं। डॉक्टर से जानें कि ऐसे समय में हमें क्या करना चाहिए।
विज्ञापन
ब्रेन स्ट्रोक के आम लक्षण
- फोटो : AI
Brain Stroke Warning Signs: अचानक बेहोशी, आंखों के सामने धुंधलापन या अचानक दिखाई देना बंद होना और शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी जैसे लक्षणों को अक्सर लोग सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कुछ स्थितियों में ये गंभीर स्वास्थ्य समस्या के संकेत भी हो सकते हैं। ऐसे लक्षण कब चिंता का कारण बन जाते हैं और किन संकेतों पर तुरंत मेडिकल मदद लेनी चाहिए, इसे समझना बेहद जरूरी है।
ब्रेन स्ट्रोक के आम लक्षण
- फोटो : AI
अचानक ब्लैकआउट क्यों हो सकता है?
न्यूरोसर्जन डॉ. गौरव के अनुसार, ब्लैकआउट या कुछ समय के लिए चेतना खोने की समस्या कई कारणों से हो सकती है। दिमाग तक पर्याप्त रक्त प्रवाह न पहुंचना इसका एक संभावित कारण है। डिहाइड्रेशन, लो ब्लड प्रेशर और हाइपोग्लाइसीमिया यानी ब्लड शुगर का कम होना भी ऐसी स्थिति को ट्रिगर कर सकता है।
कभी-कभी ब्लैकआउट अपेक्षाकृत कम गंभीर कारणों से भी हो सकता है, लेकिन अगर ऐसा बार-बार हो रहे हैं तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। डॉक्टर से जांच कराने पर इसके पीछे की वजह का पता लगाने में मदद मिल सकती है।

अचानक आंखों की रोशनी जाना कितना गंभीर?
अचानक एक या दोनों आंखों से दिखाई देना कम होना, धुंधला दिखना या डबल विजन होना कई अलग-अलग कारणों से जुड़ा हो सकता है। डॉ. बत्रा के मुताबिक, इसके पीछे आंखों, रक्त वाहिकाओं या मस्तिष्क से संबंधित कारण हो सकते हैं।
खास तौर पर अगर अचानक नजर में बदलाव के साथ शरीर में कमजोरी या सुन्नपन, चक्कर, बोलने में परेशानी या संतुलन बिगड़ने जैसे लक्षण भी दिखाई दें, तो तत्काल मेडिकल मूल्यांकन जरूरी है।

ब्रेन स्ट्रोक के कौन से संकेत पहचानें?
ब्रेन स्ट्रोक तब होता है जब मस्तिष्क के किसी हिस्से में रक्त की आपूर्ति बाधित हो जाती है या मस्तिष्क की कोई रक्त वाहिका फट जाती है। इसके लक्षण अचानक सामने आ सकते हैं।
डॉ. गौरव बत्रा के अनुसार, स्ट्रोक के संभावित संकेतों में चेहरे, हाथ या पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन, खासकर शरीर के एक तरफ, बोलने या बात समझने में परेशानी, एक या दोनों आंखों से देखने में दिक्कत, चक्कर, संतुलन बिगड़ना और बिना किसी स्पष्ट कारण के अचानक तेज सिरदर्द शामिल हो सकते हैं।

FAST से पहचानें स्ट्रोक के संकेत
स्ट्रोक के लक्षणों को जल्दी पहचानने के लिए FAST तरीका उपयोगी है।
स्ट्रोक के लक्षणों को जल्दी पहचानने के लिए FAST तरीका उपयोगी है।
- F - Face: चेहरे का एक हिस्सा अचानक नीचे झुकना या टेढ़ा होना।
- A - Arm: एक हाथ में अचानक कमजोरी या उसे उठाने में परेशानी।
- S - Speech: बोलने में परेशानी या बात स्पष्ट रूप से न कर पाना।
- T - Time: ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत इमरजेंसी मेडिकल मदद लेने का समय।