फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: हेल्दी दिखने वाली डाइट में भी हो सकती है पोषण की कमी, फिर कैसे रखें सेहत का ख्याल?

Thu, 24 Sep 2026 03:44 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 24 Sep 2026 03:44 PM IST
सार

हेल्दी दिखने वाले खाद्य पदार्थ खाने के बावजूद पोषण की कमी हो सकती है, अगर आपकी डाइट में विविधता नहीं है। शरीर को प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट के साथ विटामिन्स और खनिज भी चाहिए। सिर्फ एक खास पोषक तत्व आपके लिए काफी नहीं है।

विज्ञापन
Hidden Nutrient Gaps in Your Diet Eating Healthy but Still Deficient kow why
खान-पान पर दें ध्यान - फोटो : Amarujala.com/AI

सेहत को ठीक रखना चाहते हैं तो इसके लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपने खान-पान को ठीक रखने की सलाह देते हैं। हम रोजाना क्या चीजें खा रहे हैं, सेहत पर इसका सीधा असर होता है? यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को ऐसी डाइट लेने की सलाह देते हैं जिससे शरीर के लिए जरूरी आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो सके।



आमतौर पर माना जाता है कि भोजन में अगर सलाद और फल हैं, ओट्स जैसी हेल्दी चीजें हैं और तेल भी कम है तो ये डाइट पूरी तरह हेल्दी होगी। लेकिन आहार विशेषज्ञ कहते हैं, सिर्फ कुछ हेल्दी चीजें लेना संतुलित डाइट की गारंटी नहीं है।

असल में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें रोजाना अलग-अलग पोषक तत्वों की जरूरत होती है। डाइट में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन और खनिज वाली चीजों की मात्रा जरूरी है। इनमें से किसी एक की भी लगातार कमी सेहत के लिए दिक्कतें बढ़ाने वाली हो सकती है। आइए जान लेते हैं कि आपकी डाइट हेल्दी है या नहीं?

Hidden Nutrient Gaps in Your Diet Eating Healthy but Still Deficient kow why
डाइट का रखें ध्यान - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के अनुसार संतुलित डाइट का मतलब आहार में पोषक तत्वों की पर्याप्तता, संतुलन, विविधता और सही मात्रा जरूरी है। मसलन, अगर आप रोज सलाद और फल तो खा रहे हैं, लेकिन पर्याप्त प्रोटीन नहीं ले रहे तो इसे हेल्दी डाइट नहीं माना जा सकता।
 

  • इसी तरह आप दूध-दही तो खाते हैं लेकिन भोजन में दाल, सब्जियां, फल और साबुत अनाज बहुत कम है तो ऐसी डाइट को भी संतुलित नहीं माना जा सकता है।
  • डाइट में एक ही तरह के चीजों को बार-बार खाने के बजाय अलग-अलग पोषक तत्वों वाली चीजों को शामिल करना जरूरी है।
  • यही विविधता शरीर को विटामिन्स, खनिज, प्रोटीन, फाइबर और जरूरी फैट उपलब्ध कराने में मदद करती है।
Hidden Nutrient Gaps in Your Diet Eating Healthy but Still Deficient kow why
प्रोटीन की जरूरत - फोटो : Adobe Stock

प्रोटीन और वसा भी जरूरी

आहार विशेषज्ञ पूजा शर्मा बताती हैं, फल और सब्जियां विटामिन्स, खनिज और फाइबर का अच्छा स्रोत हैं, लेकिन केवल फल-सब्जियों पर आधारित डाइट से सभी पोषक तत्व नहीं प्राप्त किए जा सकते। हमारे शरीर को रोजाना प्रोटीन और वसा भी चाहिए।
 

  • प्रोटीन और वसा की पूर्ति के लिए आहार में दाल-चने, राजमा, साबुत अनाज, सब्जियां और फल को जरूर शामिल करें।
  • नट्स और जरूरत के अनुसार दूध, अंडे, मछली या दूसरे प्रोटीन स्रोतों को डाइट में शामिल करना भी संतुलित डाइट के लिए जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hidden Nutrient Gaps in Your Diet Eating Healthy but Still Deficient kow why
डाइट में मिनरल्स जरूरी - फोटो : Adobe Stock

मिनरल्स पर भी दीजिए ध्यान

डायटीशियन कहती हैं, अक्सर लोगों को लगता है कि अगर आपका वजन ठीक है तो अच्छी सेहत की गारंटी है। पर कई मामलों में देखा गया है कि ऐसे लोगों की डाइट में भी जरूरी पोषक तत्व की कमी हो सकती है। कई प्रकार के खनिज शरीर को कम मात्रा में चाहिए होते हैं, लेकिन उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। आयरन, आयोडीन, विटामिन ए और दूसरे पोषक तत्वों की कमी स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती है।
 

  • संतुलित डाइट का मतलब हर दिन बिल्कुल एक जैसा खाना नहीं है। अलग-अलग अनाज, दालें, सब्जियां, फल, नट्स और प्रोटीन स्रोत बदल-बदलकर लेने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व आसानी से मिलते हैं।
  • सिर्फ कैलोरी, वजन या खाने के हेल्दी लेबल पर ध्यान न दें। यह भी देखें कि डाइट में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, खनिज और जरूरी वसा पर्याप्त हैं या नहीं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed