Ganpati Visarjan Wishes 2026: गणपति उत्सव का हर दिन भक्तों के लिए आस्था, उमंग और उत्साह से भरा होता है, लेकिन गणेश विसर्जन का पल आते ही माहौल भावुक हो जाता है। ढोल-नगाड़ों की गूंज, गणपति बप्पा मोरया के जयकारों और फूलों से सजे रथ के बीच भक्त अपने प्रिय गणपति को विदाई देते हैं। मन में एक ही भाव होता है, "बप्पा, अगले बरस तू फिर से आ।"
गणपति विसर्जन 2026: आंखों में नमी और दिल में भक्ति... बप्पा की विदाई पर भेजें ये खूबसूरत संदेश
Ganpati Visarjan 2026: 25 सितंबर, शुक्रवार को गणपति विसर्जन किया जा रहा है। गणेश विसर्जन केवल विदाई का अवसर नहीं, बल्कि भगवान गणेश से सुख, समृद्धि और विघ्नों को दूर करने की प्रार्थना करने का भी समय है। भक्त बप्पा से अपने परिवार की खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में सफलता की कामना करते हैं।
-------------------------------
आते हैं खुशियां लेकर,
आंखों में नमी दे जाते हैं,
गणपति बप्पा जाते-जाते भी
दिल में भक्ति की ज्योति जला जाते हैं।
गणपति बप्पा मोरया
---------------------------------------------
----------------------------
गणपति बप्पा आए थे खुशियां लेकर,
हर आंगन को रोशन कर गए।
अब विदाई की घड़ी आई तो,
आंखों में यादों के मोती भर गए।
गणपति बप्पा मोरया
------------------------------
------------------------------------
माथे पर सिंदूर, हाथों में फूल,
बप्पा के चरणों में श्रद्धा अपार।
आज विदा कर रहे हैं दिल भारी करके,
फिर आना बप्पा, बनकर खुशियों की बहार।
गणपति बप्पा मोरया
------------------
------------------------
विघ्न हरने आए थे,
खुशियों का संसार दे गए।
जाते-जाते बप्पा हमारे,
हर दिल में अपना प्यार दे गए।
गणपति बप्पा मोरया!
--------------------------