फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Alert: हैंड सैनिटाइजर के इस्तेमाल से होता है कैंसर? कई देशों में बैन करने की उठी मांग

Sat, 25 Oct 2025 07:55 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 25 Oct 2025 07:55 PM IST
सार

  • यूरोपीय संघ उन हैंड सैनिटाइजर्स को प्रतिबंधित करने पर विचार कर रहा है जिनमें इथेनॉल का इस्तेमाल किया जा रहा है। डॉक्टर बताते हैं कि क्या यह वाकई जोखिम भरा है और इस प्रकार के सेनिटाइजर्स के कारण कैंसर तक होने का खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
European Union is reviewing ethanol in hand sanitizers due to potential cancer risks
हैंड सेनिटाइजर के इस्तेमाल को लेकर बरतें सावधानी - फोटो : Freepik.com

जब बात संक्रामक रोगों से बचाव की आती है तो हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखना सबसे महत्वपूर्ण हो जाता है। कोरोना महामारी के दौरान भी हर किसी को हाथों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए बार-बार साबुन से हाथ धोने या फिर हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहने की सलाह दी जा रही थी।  



हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल अब और भी आम हो गया है, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या  हैंड सैनिटाइजर वास्तव में हमारे लिए सुरक्षित हैं?

असल में यूरोपीय संघ उन हैंड सैनिटाइजर्स को प्रतिबंधित करने पर विचार कर रहा है जिनमें इथेनॉल का इस्तेमाल किया जा रहा है। डॉक्टर बताते हैं कि इससे कैंसर तक का खतरा हो सकता है। क्या यह वाकई जोखिम भरा है और इस प्रकार के सेनिटाइजर्स के कारण कैंसर तक होने का खतरा हो सकता है?

European Union is reviewing ethanol in hand sanitizers due to potential cancer risks
सेनिटाइजर में इथेनॉल का खतरा - फोटो : Freepik.com

सेनिटाइजर में इथेनॉल का उपयोग

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि ज्यादातर अल्कोहल-बेस्ड सेनिटाइजर में इथेनॉल होता है, ये  एक रंगहीन तत्व है जो बैक्टीरिया और वायरस को तुरंत मारने की अपनी क्षमता के लिए जाना जाता है। हालांकि, यूरोपीय संघ (ईयू) के विशेषज्ञों ने पाया कि इनका इस्तेमाल सेहत के लिए दिक्कतें बढ़ाने वाला हो सकता है। फिलहाल इस बात की समीक्षा की जा रही है कि क्या हैंड सैनिटाइजर सहित जैविक उत्पादों में इथेनॉल से कैंसर और प्रजनन संबंधी जोखिम  हो सकते हैं? 

गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएओ) अभी भी इथेनॉल को हाथों की स्वच्छता के लिए सुरक्षित मानता है। पर कुछ वैज्ञानिकों ने इसपर सवाल खड़े कर दिए हैं।

European Union is reviewing ethanol in hand sanitizers due to potential cancer risks
सेनिटाइजर और इससे होने वाले संभावित जोखिम - फोटो : Freepik.com

इथेनॉल और इसके जोखिम

यूरोपीय कैमिकल एजेंसी (ईसीएचए) ने 10 अक्तूबर को एक आंतरिक सिफारिश में इथेनॉल को संभावित विषाक्त पदार्थ बताया। रिपोर्ट में कैंसर और गर्भावस्था के दौरान जटिलताओं के जोखिम का हवाला देते हुए सुझाव दिया गया है कि स्वच्छता उत्पादों में इथेनॉल को बैन करने की आवश्यकता हो सकती है। उत्पाद समिति की 25 से 27 नवंबर के बीच वैज्ञानिक प्रमाणों पर चर्चा करने के लिए बैठक होने वाली है।

ईसीएचए के अधिकारियों ने कहा, "अगर इथेनॉल के मनुष्यों पर हानिकारक प्रभाव पाए जाते हैं, तो समिति इसे बैन करने की सिफारिश कर सकती है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
European Union is reviewing ethanol in hand sanitizers due to potential cancer risks
हैंड सेनिटाइजर का सही तरीके से इस्तेमाल - फोटो : Freepik.com

गौरतलब है कि इथेनॉल या एथिल अल्कोहल का उपयोग सफाई उत्पादों, विलायकों और एंटीसेप्टिक के रूप में किया जाता है। हैंड सैनिटाइजर में, बैक्टीरिया और वायरस को प्रभावी ढंग से मारने के लिए कम से कम 60% इथेनॉल सांद्रता की सिफारिश की जाती है। इसके रोगाणुरोधी गुण इसे संक्रामक बढ़ाने वाले वायरस-बैक्टीरिया को मारने और इसके प्रसार को रोकने के लिए कारगर बनाते हैं।

अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के अनुसार, इथेनॉल या आइसोप्रोपिल अल्कोहल-आधारित सैनिटाइजर हाथों की स्वच्छता के लिए सबसे विश्वसनीय विकल्प बने हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सही मात्रा में इसके इस्तेमाल से हाथों को स्वच्छ करने में इथेनॉल की प्रभावशीलता है हालांकि रोजमर्रा के उपयोग में इसके संभावित जोखिमों को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता है।


-----------------------------------
नोट-
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed