Raksha Bandhan 2026 Special Menu: रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ राखी बांधने और गिफ्ट देने तक सीमित नहीं है। इस दिन पूरा परिवार एक साथ बैठकर खाना खाए तो त्योहार की खुशी और भी बढ़ जाती है। अगर इस रक्षाबंधन घर पर परिवार और रिश्तेदारों के लिए स्पेशल फेस्टिव मेन्यू तैयार करने की सोच रहे हैं, तो ऐसा खाना चुनें जो स्वादिष्ट होने के साथ बहुत ज्यादा मुश्किल भी न हो। मेन्यू में कुछ पारंपरिक भारतीय व्यंजन, एक-दो फेस्टिव स्पेशल डिश, रिफ्रेशिंग ड्रिंक और मिठाई शामिल की जा सकती है।
कोशिश करें कि मेन्यू में अलग-अलग स्वाद को शामिल करें ताकि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी के लिए कुछ पसंद का हो। बहुत ज्यादा डिशेज बनाने की बजाय सीमित लेकिन अच्छी तरह तैयार किए गए व्यंजन रखना ज्यादा बेहतर रहेगा। अगर मेहमान ज्यादा हैं तो ऐसी रेसिपीज को चुनें जिन्हें पहले से तैयार किया जा सके। आइए जानते हैं रक्षाबंधन पर घर में ऐसा फेस्टिव मेन्यू कैसे तैयार करें, जिससे त्योहार का स्वाद भी बढ़े और रसोई में आपका पूरा दिन भी न निकल जाए।
रक्षाबंधन का पूरा मेन्यू
- वेलकम ड्रिंक- फ्रूट पंच या नींबू-पुदीना का शरबत
- स्टार्टर- पनीर टिक्का और वेज कटलेट
- मुख्य भोजन- दाल मखनी, शाही पनीर और जीरा राइस
- रोटी- बटर नान या रंग बिरंगी पूड़ी
- अन्य डिशेज- सलाद, बूंदी का रायता
- मीठा- खीर,शाही टुकड़ा या गुलाब जामुन
मेन्यू की तैयारी एक दिन पहले कैसे करें?
रक्षाबंधन के दिन पूरा समय रसोई में न बिताना पड़े, इसके लिए कुछ तैयारी पहले कर लें।
एक दिन पहले की तैयारी
-
सब्जियां काटकर सुरक्षित तरीके से रखें।
-
मसालों और ग्रेवी की शुरुआती तैयारी कर लें।
-
मिठाई एक दिन पहले तैयार कर लें।
-
ड्रिंक की सामग्री तैयार रखें।