फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Best Fun Board Games for Kids: Perfect Indoor Family Activities in Rainy Seaosn

Best Board Games: फैमिली टाइन को बनाएं मजेदार, बच्चों के साथ खेलें ये 7 गेम्स

Wed, 19 Aug 2026 04:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 19 Aug 2026 04:51 PM IST
सार

Best Indoor Games for Kids: मानसून में कहीं बाहर नहीं जा सकते हैं तो घर के कमरे में ही माता-पिता और बच्चे मिलकर कुछ घंटों का मजेदार समय बना सकते हैं। लूडो, कैरम, शतरंज, सांप-सीढ़ी और स्क्रैबल जैसे गेम अलग-अलग उम्र के बच्चों के लिए पसंद किए जाते हैं। 

विज्ञापन
Best Fun Board Games for Kids: Perfect Indoor Family Activities in Rainy Seaosn
परिवार के साथ खेलें बोर्ड गेम्स - फोटो : Ai

विस्तार

Board Games for Kids: बारिश में जब बच्चे घर से बाहर खेलने नहीं जा पाते तो छुट्टियों या वीकेंड के दौरान वह बोर होने लगते हैं। अपनी बोरियत दूर करने के लिए वह लगातार मोबाइल या टीवी देखते हैं। वीडियो गेम्स में खुद को व्यस्त कर लेते हैं। लेकिन इससे उनका स्क्रीन टाइम बढ़ता है, जो उनकी सेहत, आंखों और दिमाग तीनों के लिए नुकसानदायक है।
विज्ञापन


घर पर टीवी या मोबाइल इस्तेमाल करने के बजाय परिवार के साथ कोई मजेदार गेम खेलना बेहतर विकल्प हो सकता है। बोर्ड गेम्स बच्चों के मनोरंजन के साथ उन्हें रणनीति बनाने, नियमों को समझने, अपनी बारी का इंतजार करने और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ बातचीत करने का मौका देते हैं।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इसके लिए किसी खास जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ती। घर के कमरे में ही माता-पिता और बच्चे मिलकर कुछ घंटों का मजेदार समय बना सकते हैं। लूडो, कैरम, शतरंज, सांप-सीढ़ी और स्क्रैबल जैसे गेम अलग-अलग उम्र के बच्चों के लिए पसंद किए जाते हैं। छोटे बच्चों के लिए सरल नियम वाले गेम चुनना बेहतर रहता है, जबकि बड़े बच्चों के लिए स्ट्रेटेजी और शब्दावली वाले गेम्स ज्यादा दिलचस्प हो सकते हैं। तो अगली बार घर में बोरियत हो, तो मोबाइल की जगह बोर्ड गेम निकालिए और पूरे परिवार के साथ खेलिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के साथ खेलने के लिए 7 मजेदार बोर्ड गेम्स

1. लूडो
  • लूडो परिवार के साथ खेलने के सबसे आसान और लोकप्रिय गेम्स में से एक है।
  • इसमें बच्चों को अपनी बारी का इंतजार करने, नियमों का पालन करने और जीत-हार को स्वीकार करने का अनुभव मिलता है।
  • छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए लूडो बेस्ट बोर्ड गेम है।


2. कैरम
  • कैरम में बच्चों को निशाना लगाने और हाथ-आंख के कोर्डिनेशन पर ध्यान देना पड़ता है।
  • माता-पिता और बच्चे टीम बनाकर भी इसे खेल सकते हैं।
  • ये लगभग 6 साल से ऊपर के बच्चों के लिए उनकी क्षमता के अनुसार बोर्ड गेम है।


3. शतरंज
  • शतरंज बच्चों के लिए स्ट्रैटची और प्लानिंग वाला गेम है।
  • इसमें हर चाल सोच-समझकर चलनी होती है।
  • बड़े बच्चों को यह खास तौर पर पसंद आ सकता है।
  • आमतौर पर 6-7 साल से ऊपर वाले बच्चे चेस खेल सकते हैं।
  • लेकिन उम्र से ज्यादा बच्चे की रुचि और सीखने की क्षमता मायने रखती है।


4. सांप-सीढ़ी
  • अगर छोटे बच्चों के साथ आसान और क्विक गेम खेलना चाहते हैं तो सांप-सीढ़ी अच्छा विकल्प है।
  • इसमें नियम समझाना भी आसान होता है और पूरा परिवार साथ खेल सकता है।


5. स्क्रैबल
  • स्क्रैबल बच्चों को नए शब्द बनाने और स्पेलिंग पर ध्यान देने के लिए प्रेरित कर सकता है।
  • हिंदी या अंग्रेजी शब्दों की अपनी उम्र के अनुसार शब्द खेल भी बनाए जा सकते हैं।
  • पढ़ने-लिखने की उम्र वाले बच्चे के लिए स्क्रैवल गेम परफेक्ट होता है।


6. बिजनेस या मोनोपॉली स्टाइल गेम
  • यह पैसे, खरीदारी और प्राॅपर्टी से जुड़ा बोर्ड गेम्स है।
  • इस तरह के गेम बच्चों को बेसिक डिसीजन मेकिंग और प्लानिंग का मजेदार अनुभव दे सकते हैं।
  • छोटे बच्चों के लिए सरल वर्जन चुनना बेहतर रहेगा।


7. मेमोरी और मैचिंग गेम्स
  • छोटे बच्चों के लिए पिक्चर मेकिंग और मेमोरी बेस्ड बोर्ड या कार्ड गेम्स काफी इंगेजिंग हो सकते हैं।
  • इनमें बच्चे पिक्चर को याद करने और मैचिंग करने की कोशिश करते हैं।


बच्चों के लिए बोर्ड गेम चुनते समय ध्यान रखें

हर गेम हर उम्र के बच्चे के लिए उपयुक्त नहीं होता। गेम खरीदने या खेलने से पहले उसकी जरूरत आयु, खिलाड़ियों की संख्या और नियम जरूर देखें।
  • छोटे बच्चों के लिए आसान नियम वाला गेम चुनें।
  • बहुत लंबे गेम की बजाय छोटी अवधि वाले गेम्स से शुरुआत करें।
  • बच्चों को हारने पर चिढ़ाने के बजाय खेल का आनंद लेने दें।
  • गेम के दौरान मोबाइल और टीवी को कुछ समय के लिए दूर रखें।
  • माता-पिता भी खेल में शामिल हों, ताकि बच्चों को परिवार से संवाद का समय मिले।
  • छोटे गेम पीसेज को गोद वाले बच्चों से दूर रखें, क्योंकि ऐसे गेम्स को बच्चे निगल सकते सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed