{"_id":"6a30e8b991ef096883066de7","slug":"food-safety-tips-is-it-safe-to-store-kneaded-dough-in-fridge-disprj-2026-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Food Safety Tips: क्या एक साथ आटा गूंथकर फ्रिज में रखना सही है? जानिए इसके बड़े नुकसान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Food Safety Tips: क्या एक साथ आटा गूंथकर फ्रिज में रखना सही है? जानिए इसके बड़े नुकसान
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:09 PM IST
सार
Food Safety Tips: अगर आपकी भी आदत है एक साथ आटा गूंथकर फ्रिज में रखने की और फिर घंटों के बाद उसे इस्तेमाल करने की तो ये खबर आपको अवश्य ही पढ़नी चाहिए।
विज्ञापन
क्या एक साथ आटा गूंथकर फ्रिज में रखना सही है?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Food Safety Tips: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग समय बचाने के लिए कई तरह के किचन हैक्स अपनाते हैं। इन्हीं हैक्स में शामिल है एक साथ आटा गूंथकर उसे फ्रिज में स्टोर करना और जरूरत पड़ने पर घंटों बाद उसका इस्तेमाल करना। यह तरीका देखने में आसान और सुविधाजनक जरूर लगता है, लेकिन क्या यह सेहत के लिए भी उतना ही सुरक्षित है?
क्या एक साथ आटा गूंथकर फ्रिज में रखना सही है?
- फोटो : AI
आटे की ताजगी और पोषण कम होना
- जब गूंथा हुआ आटा लंबे समय तक फ्रिज में रखा जाता है, तो उसमें मौजूद प्राकृतिक पोषक तत्व धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।
- आटे में मौजूद विटामिन और मिनरल्स हवा और नमी के संपर्क में आकर अपनी गुणवत्ता खोने लगते हैं।
- इससे रोटी उतनी पौष्टिक नहीं रहती जितनी ताजा आटे से बनी रोटी होती है।
- इससे आटे की ताजगी भी खत्म हो जाती है, जिससे उसका स्वाद और टेक्सचर प्रभावित होता है।
क्या एक साथ आटा गूंथकर फ्रिज में रखना सही है?
- फोटो : AI
ऑक्सीकरण की प्रक्रिया शुरू होना
- फ्रिज में रखे आटे में समय के साथ ऑक्सीकरण की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
- इस प्रक्रिया में आटे के प्राकृतिक तत्व हवा के संपर्क में आकर बदलने लगते हैं, जिससे उसका रंग, स्वाद और खुशबू प्रभावित हो सकती है।
- इसका सीधा असर रोटी के स्वाद पर पड़ता है और वह बेस्वाद या अलग स्वाद वाली लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या एक साथ आटा गूंथकर फ्रिज में रखना सही है?
- फोटो : AI
बैक्टीरिया बनने का खतरा बढ़ना
- अगर आटे को सही तरीके से स्टोर न किया जाए या वह ज्यादा समय तक फ्रिज में पड़ा रहे, तो उसमें बैक्टीरिया और फंगस बनने का खतरा बढ़ जाता है।
- अगर आटा ज्यादा गीला या ज्यादा समय तक फ्रिज में भी खुला रहा हो, तो यह और भी तेजी से खराब हो सकता है।
- ऐसा आटा सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है और पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है।
विज्ञापन
क्या एक साथ आटा गूंथकर फ्रिज में रखना सही है?
- फोटो : AI
रोटियां भारी और कम पचने वाली होना
- पुराना या लंबे समय तक रखा हुआ आटा गूंथने के बाद रोटियां सामान्य से ज्यादा भारी लग सकती हैं।
- ऐसे आटे से बनी रोटियां पचने में समय लेती हैं, जिससे गैस, पेट फूलना और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- इसका कारण आटे की संरचना में आने वाला बदलाव और उसकी गुणवत्ता में गिरावट होती है।