राजधानी दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 का गंभीर प्रकोप देखा जा रहा है। जिस गति से ये संक्रमण बढ़ता जा रहा है इसे लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ काफी चिंतित हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार संक्रमण पहले से ही करीब 6 गुना से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा चुका है। इसके अलावा लगातार बढ़ते मामलों के चलते अब अस्पतालों में भारी भीड़ भी देखी जा रही है।
H1N1 Alert: फेफड़ों और हार्ट पर भी अटैक कर सकता है स्वाइन फ्लू का संक्रमण, जानिए कब ये खतरे की घंटी
एच1एन1 यानी स्वाइन फ्लू एक श्वसन संक्रमण है, जो ज्यादातर मामलों में हल्का रहता है, लेकिन कुछ लोगों में ये गंभीर रूप ले सकता है। संक्रमण मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है और गंभीर स्थिति में निमोनिया, सांस की दिक्कत, हृदय-फेफड़ों से जुड़ी जटिलताएं भी पैदा कर सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू से कोरोना जैसा घबराने की जरूरत नहीं
स्वाइन फ्लू की स्थिति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बैठक की और जरूरी निर्देश दिए।
संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा रस्तोगी पांडा कहती हैं, इन्फ्लूएंजा और फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों में बढ़ोतरी हो रही है। कई मरीजों में लंबे समय तक रहने वाली खांसी और तेज बुखार देखने को मिल रहा है।
अमर उजाला से बातचीत में इंटेंसिव केयर के डॉक्टर उत्कर्ष सिन्हा कहते हैं, स्वाइन फ्लू कोरोना जैसा कोई नया वायरस नहीं है, ये पहले भी फैलता रहा है। ये इन्फ्लूएंजा वायरस का ही एक सबटाइप है और मानसून के दौरान मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामलों में भी बढ़ोतरी होती रही है।
- स्वस्थ लोगों में संक्रमण आमतौर पर जल्दी ठीक हो जाता है, लेकिन बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों में फ्लू गंभीर रूप ले सकता है।
- पर आंकड़ों और सोशल मीडिया पर फैल रही जानकारियों को देखते हुए इससे कोरोना की तरह घबराने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। आपकी थोड़ी सी सावधानी इस खतरे को आसानी से टाल सकती है।
- इन्फ्लूएंजा वायरस से बचाव के लिए हमारे पास वैक्सीन भी हैं, तो ये कोई खतरनाक रूप लेगा इसको लेकर चिंता की जरूरत नहीं है। हालांकि सावधानी बरतना इन दिनों की सबसे जरूरी सलाह है।
स्वाइन फ्लू से मौत के मामले
मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक गंभीर स्थितियों में एच1एन1 का संक्रमण कमजोर इम्युनिटी, बुजुर्गों या फिर पहले से बीमार लोगों में फेफड़ों और हृदय स्वास्थ्य के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है। इससे कुछ लोगों में मौत के मामले भी देखे गए हैं जोकि चिंता बढ़ा रहे हैं।
एच1एन1 वैसे तो हल्के संक्रमण वाला माना जाता है पर इसकी गंभीर स्थिति में मौत का भी जोखिम रहता है।
- इस प्रकोप में 19 अगस्त को मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। मौत के बाद इंदौर के एक प्राइवेट अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और मामले की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दिए गए है। महिला स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाई गई थी। महिला का इलाज उस प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। डॉक्टरों की सलाह के बावजूद, 18 अगस्त को महिला ने अस्पताल से छुट्टी ले ली थी और उज्जैन स्थित अपने घर लौट आई, जहां अगले ही दिन यानी 19 अगस्त को उसकी मौत हो गई।
- इससे पहले 27 जुलाई को केरल के अजानूर मणिकोथ में स्वाइन फ्लू की शिकार एक अन्य महिला की भी मौत हुई थी। 56 वर्षीय महिला का एक प्राइवेट अस्पताल में बुखार और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का इलाज चल रहा था। हालात बिगड़ने पर उसे मंगलुरु के एक स्पेशलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।
संक्रमितों में फेफड़ों से संबंधित दिक्कतें
डॉक्टर उत्कर्ष कहते हैं, एच1एन1 एक श्वसन संक्रमण है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने-छींकने या बात करने से निकलने वाली ड्रॉपलेट्स के संपर्क में आने पर वायरस दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकता है। शरीर में प्रवेश के बाद यह मुख्य रूप से नाक, गले और श्वसन तंत्र की कोशिकाओं को संक्रमित करता है। इसी वजह से शुरुआती लक्षण भी अधिकतर सांस की नली से जुड़े होते हैं।
एच1एन1 का आपके फेफड़ों पर सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है। सामान्य फ्लू में संक्रमण ऊपरी श्वसन तंत्र तक सीमित रह सकता है, लेकिन गंभीर मामलों में वायरस निचले श्वसन तंत्र तक पहुंच सकता है।
- इससे फेफड़ों में सूजन और संक्रमण बढ़ सकता है और निमोनिया हो सकती है।
- फेफड़ों में सूजन और निमोनिया की स्थिति में शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है, जो जटिलाएं बढ़ाने वाली हो सकती है।
- यही कारण है कि संक्रमण की स्थिति में सांस फूलने, सांस लेने में कठिनाई, सीने में दर्द या दबाव, तेजी से सांस चलना के अलावा होंठ या चेहरे के नीला पड़ना को आपात स्थिति माना जाता है।
संक्रमण का हृदय पर भी हो सकता है असर
स्वाइन फ्लू का असर केवल फेफड़ों तक सीमित नहीं रहता। गंभीर संक्रमण में कुछ लोगों में हृदय से जुड़ी जटिलताएं भी हो सकती हैं।
- मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक गंभीर संक्रमण के कारण कुछ लोगों को हृदय की मांसपेशियों में सूजन, हृदय संबंधी इंजरी और कुछ मामलों में दिल का दौरा जैसी गंभीर जटिलताओं का खतरा हो सकता है।
- एच1एन1 से जुड़ी गंभीर बीमारी ये शरीर में गंभीर सूजन (सिस्टमिक इन्फ्लेमेशन) पैदा करके, मेटाबोलिक स्ट्रेस बढ़ाने लगता है और सीधे दिल की मांसपेशियों में सूजन (मायोकार्डिटिस) पैदा कर सकता है।
- जिन्हें पहले से दिल की बीमारी रही है उनमें ये गंभीर स्थितियों में दिल की धड़कन के अनियमित होने, हार्ट फेलियर जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है, हालांकि ऐसे मामले बहुत कम देखे जाते हैं।