{"_id":"61b074a2c5488861ae7ad8ff","slug":"health-tips-do-not-consume-these-four-things-before-sleeping-at-night","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: रात को सोने से पहले भूलकर भी न करें इन चार चीजों का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अलर्ट: रात को सोने से पहले भूलकर भी न करें इन चार चीजों का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान
एक हेल्दी खानपान हमारे लिए बेहद जरूरी होता है, क्योंकि अगर हम ऐसा खाना नहीं खाते हैं तो फिर हम गंभीर रूप से बीमार तक पड़ सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम एक अच्छी डाइट को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। हालांकि, अमूमन देखा जाता है कि लोग अपने खाने पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं, और घर के खाने को छोड़ वो बाहर के खाने को खाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में कई बार वो बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। यही नहीं, इसके अलावा एक और चीज काफी देखने को मिलती है कि लोग रात के समय कुछ भी खा लेते हैं और वो भूल जाते हैं कि ऐसा करने से उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि जाना जाए कि आखिर वो कौन सी चीजें हैं जिनका रात में सेवन नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
2 of 5
रात को सोने से पहले क्या न खाएं
- फोटो : istock
सोडा पहुंचा सकता है नुकसान
अमूमन देखा जाता है कि लोग रात को खाना खाने के बाद खाना पचाने के लिए सोडा पीते हैं। लेकिन अगर रात को सोडा या सोडे पाउडर का इस्तेमाल किया जाए, तो इससे पेट खराब हो सकता है। इसलिए इससे बचना ही बेहतर विकल्प है।
3 of 5
रात को सोने से पहले क्या न खाएं
- फोटो : Pixabay
कॉफी भी सही नहीं
कॉफी को रात में पीना इसलिए फायदेमंद नहीं होता है, क्योंकि इससे आपकी नींद उड़ सकती है। वहीं, अगर आप रोजाना ऐसा करते हैं तो इससे आपकी नींद पूरी नहीं होगी, और आप बीमार भी हो सकते हैं। कॉफी में कैफीन होने की वजह से ये शरीर को ताजगी प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रात को सोने से पहले क्या न खाएं
- फोटो : Istock
पिज्जा खाने से बचें
वैसे तो किसी भी तरह का फास्ट फूड हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है, लेकिन अगर आप रात के समय पिज्जा खाते हैं तो फिर आपको दिक्कत हो सकती है। इसमें चीज की मात्रा ज्यादा होने की वजह से ये आपका पेट भी खराब कर सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
रात को सोने से पहले क्या न खाएं
- फोटो : Pixabay
संतरे का जूस
सोने से ठीक पहले संतरे के जूस का सेवन करना ठीक नहीं माना जाता है। रात को सोते समय ये पचता नहीं है और शरीर में एसिड बनता है। ऐसे में रात को जूस पीने की जगह पर आप फल को सीधा खा सकते हैं।
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।